Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अश्वनी की गेंद लोग जितना समझते है उससे काफी तेज आती है: रिकेलटन
Blog

अश्वनी की गेंद लोग जितना समझते है उससे काफी तेज आती है: रिकेलटन

atulpradhanBy atulpradhanApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अश्वनी की गेंद लोग जितना समझते है उससे काफी तेज आती है: रिकेलटन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: मुंबई इंडियंस के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पदार्पण मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने टीम के साथी अश्वनी कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंद ‘लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज गति से आती है।’ पंजाब के वामहस्त तेज गेंदबाज ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीन ओवर में 24 रन पर चार विकेट लेकर स्वप्निल पदार्पण किया। उनकी शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने केकेआर को 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। सत्र की पहली जीत के साथ ही मुंबई की टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी।

रिकेल्टन ने वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘उसकी गेंदबाजी लोग जितना समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज हैं। यह उनकी एक बड़ी खूबी है। वह नयी गेंद को ंिस्वग करने में सक्षम है।’’ दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा तेज हैं और उसकी गेंद थोड़ी नीचे भी रहती है। वह निश्चित रूप से इस टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यहां की पिच उसके अनुकूल है।’’

रिकेलटन ने कहा, ‘‘मैं उसे नयी गेंद से गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं ताकि वह अपने अन्य कौशल दिखा सके। वह मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खोज हैं और मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है।’’ केकेआर के रमनदीप ंिसह ने भी अश्वनी को ‘प्रतिभाशाली क्रिकेटर’ करार दिया। पंजाब के रमनदीप और अश्विनी एक ही अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अश्वनी बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, वह पंजाब से हैं। आईपीएल की पहचान नये क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का मौका देने का है और आप उनकी प्रतिभा देख सकते हैं।’’  रिकेलटन ने कहा कि उनके लिए मुंबई इंडियंस के लिए पहला अर्धशतक बनाना बहुत बड़ी राहत थी।

इस खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज ने 41 गेंदों पर पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए जिससे मुंबई ने 43 गेंद शेष रहते ही आसान जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत बड़ी राहत थी। पहले दो मैच मुश्किल पिचों पर थे। मुंबई में यहां स्पेंसर (जॉनसन) ने मुझे थोड़ा परेशान किया। उस चुनौती से निपट कर स्कोर करना वाकई बहुत खुशी की बात है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि टीम को इस जीत से दो अंक मिले।’’

रिकेलटन ने इससे पहले एसए20 प्रतियोगिता में इसी फ्रेंचाइजी की टीम एमआई केप टाउन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फ्रेंचाइजी को समझने का अच्छा अनुभव मिला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअप्रैल की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी की मार, देखें आज कहां-कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Next Article गुजरात: पटाखा फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.