राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: टिकरापारा के यादव मोहल्ले में मोबाइल से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा यादव मोहल्ले में रहने वाले हिमांशु कश्यप (22) ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे उसने मोहल्ले के दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ से कुछ देर के लिए मोबाइल मांगकर बात की थी। इसी दौरान दुर्लभ ने ज्यादा देर तक बात करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ धक्का-मुक्की की।

रात करीब 11 बजे वह संतोष पान ठेला के पास था, तभी दुर्लभ वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डरकर हिमांश भागने लगा तो दुर्लभ ने दौड़ाकर चाकू से वार किया। हिमांश ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लगी।

घटना के दौरान योगेश साहू, आकाश साहू, ललित कश्यप और किशन कश्यप ने बीच-बचाव किया। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version