Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»असम: नेता विपक्ष का राष्ट्रपति से आग्रह, जुबिन गर्ग की मौत की सीबीआई जांच हो
Entertainment

असम: नेता विपक्ष का राष्ट्रपति से आग्रह, जुबिन गर्ग की मौत की सीबीआई जांच हो

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
असम: नेता विपक्ष का राष्ट्रपति से आग्रह, जुबिन गर्ग की मौत की सीबीआई जांच हो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी. असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबव्रत सैकिया ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर प्रसिद्ध गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग की मृत्यु की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने का आग्रह किया. गर्ग की पिछले सप्ताह सिंगापुर में समुद्र में डूबने से मृत्यु हो गई थी.

असम जातीय परिषद (एजेपी) और राइजोर दल (आरडी) जैसे अन्य विपक्षी दलों ने भी जुबिन गर्ग की मौत की जांच सीबीआई द्वारा कराए जाने की मांग की है. साथ ही एक व्यक्ति ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर अदालत की निगरानी में जांच की अपील की है. सैकिया ने अपने पत्र में कहा कि असम आपराध जांच विभाग (सीआईडी) की जांच में मदद के लिए उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के नेतृत्व में सीबीआई जांच कराई जाए.

उन्होंने लिखा, “मैं सिंगापुर में 19 सितंबर को असम के प्रसिद्ध गायक और संगीत कलाकार जुबिन गर्ग की मौत के संदिग्ध हालात को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं और इस मामले में तत्काल अतिरिक्त जांच सहयोग की आवश्यकता पर बल दे रहा हूं क्योंकि क्षेत्रीय सीमाओं के कारण जांच में बाधा आ रही है और साजिश के पर्याप्त संकेत मौजूद हैं.” सैकिया ने कहा, “हालांकि असम सरकार ने सीआईडी जांच शुरू की है और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है लेकिन चूंकि मौत सिंगापुर में हुई है इसलिए यह मामला राज्य पुलिस के लिए एक असाधारण चुनौती पेश करता है, जिसे वह पूरी तरह नहीं सुलझा सकती.” सैकिया ने आरोप लगाया कि शुरुआती साक्ष्य बताते हैं कि गर्ग की मृत्यु में किसी प्रकार की जबरदस्ती शामिल हो सकती है. प्रस्थान से पहले गर्ग ने अपने करीबी साथियों से कहा था कि वह स्वेच्छा से यात्रा नहीं कर रहे हैं बल्कि भारी दबाव में जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, “उन्हें खास तौर पर सीमित साथियों के साथ सिंगापुर भेजा गया, जो उनकी सामान्य यात्रा शैली से अलग था. इससे यह सुनिश्चित किया गया कि घटना के समय गवाहों की संख्या न्यूनतम हो, उनके सुरक्षा दल की निगरानी न हो, संभावित मददगारों से दूरी बनी रहे और आयोजकों की जवाबदेही भी कम हो.” सैकिया ने यह भी कहा कि ‘नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत के बयान आपस में विरोधाभासी हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि या तो जानबूझकर गुमराह किया गया है या फिर गंभीर लापरवाही हुई है.

बुधवार को ही असम सरकार ने श्यामकानु महंत पर राज्य में कोई भी कार्यक्रम या आयोजन करने पर रोक लगा दी. महंत असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत के छोटे भाई हैं, जो फिलहाल असम राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर हैं. उनके एक अन्य बड़े भाई ननी गोपाल महंत मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार रह चुके हैं और बाद में गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति बने. सैकिया ने कहा, “यह मामला सिर्फ एक दुखद मौत नहीं बल्कि एक मजबूत और निर्भीक आवाज की संभावित सुनियोजित हत्या को दर्शाता है. मामला जांच में उच्चतम स्तर की पारर्दिशता और निगरानी की मांग करता है.”

जुबिन की मौत के मामले में न्यूज. चैनल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

गायक जुबिन गर्ग के सैकड़ों प्रशंसकों ने बुधवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और चैनल के मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. चैनल के मालिक पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे. ‘प्राग न्यूज’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव नारायण गर्ग पिछले सप्ताह जुबिन की हुई मौत की पूरी घटना में अपनी भूमिका नहीं होने को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे और तभी यह विरोध प्रदर्शन हुआ.

जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया जहां वह पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में भाग लेने गए थे. लोकप्रिय गायक का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के बाहरी इलाके में अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना में नारायण की कथित भूमिका के लिए उनके खिलाफ बोंगाईगांव थाने में पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. इसे आगे की जांच के लिए अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ??मुख्यालय भेज दिया गया है. नारायण ने दावा किया कि वह उस निजी नौका पर मौजूद नहीं थे और वह गर्ग को बंदरगाह से अस्पताल ले गए थे. इस नौका में कुछ असमिया अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के साथ गायक सिंगापुर के एक द्वीप पर गए थे.

उन्होंने कहा, ”मुझे नौका यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं दोपहर का भोजन कर रहा था तभी श्यामकानु महंत का फ.ोन आया कि जुबिन के साथ घटना घटी है. मैं तुरंत बंदरगाह पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले गया.” महंत इस महोत्सव के मुख्य आयोजक थे और महोत्सव को त्रासदी के बाद रद्द कर दिया गया था. नारायण द्वारा राज्य की राजधानी के उलुबारी स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता किए जाने के दौरान गर्ग के सैकड़ों प्रशंसक बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.

यहां एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ”वह एक आपराधिक मामले में आरोपी हैं और वह प्रेस वार्ता कैसे कर सकते हैं? पुलिस ने उन्हें एक बार भी हिरासत में क्यों नहीं लिया या उनसे पूछताछ क्यों नहीं की? हम इस मामले में कोई नरमी बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह जुबिन दा का मामला है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसेबी के फैसले ने समूह को सही साबित किया, ”सत्य की जीत हुई”: गौतम अदाणी
Next Article एकल बाजारों पर निर्भरता कम करे ‘ग्लोबल साउथ’, निष्पक्ष आर्थिक व्यवस्था का निर्माण करना होगा: जयशंकर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.