Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग से एनसीओई में चुनी गई 15 लड़कियों में से पांच मिजोरम की
Blog

अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग से एनसीओई में चुनी गई 15 लड़कियों में से पांच मिजोरम की

atulpradhanBy atulpradhanApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग से एनसीओई में चुनी गई 15 लड़कियों में से पांच मिजोरम की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में शामिल करने के लिए 15 हॉकी खिलाड़ियों को चुना है जिसमें मिजोरम की पांच अंडर-16 लड़कियां भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 2024-25 सत्र के अस्मिता लीग मैचों के समापन के बाद किया गया है।

एनसीओई में ट्रेंिनग के लिए चुनी गई 15 खिलाड़ियों में हरियाणा की तीन और झारखंड तथा ओडिशा की दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
साइ और खेलो इंडिया के लिए हॉकी के हाई परफोर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे ने कहा कि इन लड़कियों को भविष्य के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।

दुबे ने कहा, ‘‘इन लड़कियों में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की क्षमता है। पिछले तीन-चार वर्षों में अस्मिता ने कई खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर प्रदान किया है और यह हमारे हॉकी पारिस्थितिकी तंत्र में एक स्वागत योग्य बदलाव है। पहले ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने कहा कि इस हॉकी लीग से सुनेलिता टोप्पो, सुजाता कुजूर और साक्षी राणा जैसी कई खिलाड़ी उभरी हैं और अब भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग के अंतिम चरण में 120 अंडर-16 खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली छह टीम ने हिस्सा लिया। इस 15.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में कुल 17 मैच खेले गए। साइ शक्ति ने यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में फाइनल में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी बार टीम चैंपियनशिप जीती।

महिला हॉकी में मिजोरम का उभरना काफी शानदार रहा है। अपने फुटबॉलरों और मुक्केबाजों के लिए मशहूर पूर्वोत्तर के इस छोटे से राज्य ने इतिहास में पहली बार पंचकूला में सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

दुबे ने कहा कि मिजोरम की लड़कियों ने पिछले पांच-छह वर्षों में काफी सुधार दिखाया है और इसका श्रेय थेनजोल में साइ केंद्र में काम कर रहे कोच को जाता है। वर्ष 2009 की जूनियर भारतीय खिलाड़ी लालरोथुआमी ने कहा कि युवा लड़कियां हॉकी में रुचि ले रही हैं और लगभग 40 लड़कियां साइ केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं।

एनसीओई के लिए चयनित खिलाड़ी:

एनसीओई लखनऊ के लिए: श्वेता उपाध्याय (हरियाणा), राशि (हरियाणा)।

एनसीओई मुंबई के लिए: लालदीनपुई (मिजोरम), बिनीता करकेटा (झारखंड), सुनेली बुरह (ओडिशा), सलमी जदिया (ओडिशा)।

एनसीओई दिल्ली के लिए: तुलसी (आंध्र प्रदेश), पियरलिन (कर्नाटक), वानलारिनलुई (मिजोरम), लालनुलफेली (मिजोरम)।

एनसीओई सोनीपत के लिए: दीया (हरियाणा)।

एनसीओई भोपाल के लिए: आराधना राजभर (उत्तर प्रदेश), शिवानी खाल्को (झारखंड)।

एनसीओई कोलकाता के लिए: लोइसी लालथनपुई (मिजोरम), लालफकवामी (मिजोरम)।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला: सऊदी दौरे से बीच में भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी…
Next Article जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के कारण राष्ट्रपति मुर्मू ने असम दौरा स्थगित किया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.