Author: atulpradhan

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से दिल्ली लौट आए हैं. इस दौरे से भारत और मॉरीशस के रिस्ते विस्तारित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मॉरीशस दौरे के दौरान समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने स्थानीय मुद्राओं, जैसे भारतीय रुपया और मॉरीशस रुपया में व्यापार निपटान की सुविधा देने पर सहमति…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो भी करती है सिर्फ चुनाव के लिए करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगों की भूख मिटाने के लिए काम करती है। जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य प्रणीति ंिशदे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।कांग्रेस सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में लाया गया था और यह पार्टी नेता सोनिया गांधी की सोच पर आधारित थी। उन्होंने महाराष्ट्र में इस योजना के तहत पिछले दस साल से…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की संख्या में बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग करके होना चाहिए क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए। दुबे ने कहा कि यदि जरूरत हो तो झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर भी विचार किया जाए। लोकसभा में अक्सर…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 17 सेवाओं के 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित हुई थी। जारी परिणाम के अनुसार, कुल 3737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालीफाई किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में 246 पदों में से सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। वहीं, डिप्टी कलेक्टर के 7 और…

Read More

नयी दिल्ली: गुजरात के खावड़ा में स्थापित किए जा रहे अक्षय ऊर्जा संयंत्र के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रश्नकाल में सरकार से पूछा कि क्या खावड़ा में लगाए जा रहे संयंत्र के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रोटोकॉल में कोई ढील दी गई है? उन्होंने कहा, ‘‘खावड़ा (गुजरात) में एक बहुत बड़ा अक्षय ऊर्जा संयंत्र लगाया जा रहा है। यह भारत पाकिस्तान सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में है।’’ तिवारी ने पूरक प्रश्न में सरकार से पूछा, ‘‘सरकार…

Read More

पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से बुधवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस आए हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरों साझा करते हुए लिखा, ‘‘मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ के साथ अच्छी बैठक हुई।’’ उन्होंने इसके तुरंत बाद मॉरीशस में विपक्ष के नेता एवं सांसद लेसजॉन्गार्ड से मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमने भारत-मॉरीशस मित्रता को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचारों का…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार होली से पहले और रमजान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर पुन: भरवाने के लिए 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की। एक बयान के मुताबिक, इस रकम का स्थानांतरण लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि सभी तरह के अवैध कोयला खनन को रोकना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जिसमें ‘‘रैट-होल’’ भी शामिल है। साथ ही, केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि वह कोयला खदानों में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है। असम में एक कोयला खदान में कथित तौर पर ‘‘रैट-होल’’ खनन से संबंधित हाल में हुई दुर्घटना और लोगों की जान जाने के बारे में एक सदस्य के पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में कहा कि उन्होंने…

Read More

हरियाणा: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के हाथ नगरीय निकाय चुनाव में भी खाली रहे। मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अनूठी जैव विविधता के साथ भारत का नया यूनेस्को धरोहर दावेदार बन गया है। इस उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि कांगेर घाटी की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्त्व ने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।उनके मुताबिक, दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय…

Read More