Author: atulpradhan

रायपुर: मीनल चौबे ने महापौर पद की शपथ ली। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों डिप्टी सीएम, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। साथ ही निकाय चुनाव 2025 में रायपुर निगम में चुने गए सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली।

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म…

Read More

काहिरा: सूडान के एक सैन्य विमान के ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि ‘एंटोनोव’ विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य र्किमयों और आम नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। उसने यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने…

Read More

तिरुवनंतपुरम: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को यहां प्रसिद्ध भगवान श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि जनरल चौहान और उनकी पत्नी सुबह सात बजे मंदिर पहुंचे और सात बज कर दस मिनट तक दर्शन पूरे कर लिए। उनके साथ वायुसेना की दक्षिणी कमान के कुछ अधिकारी भी थे। प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने उन्हें एक कैलेंडर और भगवान पद्मनाभ स्वामी की एक तस्वीर भेंट की। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान कमान के मुख्यालय में एक सेमिनार में भाग लेने के लिए…

Read More

धौलपुर: धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रक के बाइक पर पलट जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा शहर के बाड़ी रोड इलाके में हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि भोगीराम नगर कॉलोनी निवासी दो युवक अरंिवद (19) और विजय उर्फ करूआ (22) बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाड़ी से धौलपुर की ओर तेज गति से आ रहा, सामान से लदा अनियंत्रित ट्रक बाइक पर पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक की चपेट…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों केंद्र सरकार से जवाब मांगा था कि क्या दोषी सांसदों और विधायकों के चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए बैन लगना चाहिए. इस मामले पर अब केंद्र सरकार की तरफ से हलफनामा दाखिल किया गया है. जवाब में बताया गया कि आपराधिक मामले में दोषी राजनेताओं के सजा काटने के बाद उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है. जवाब में बताया गया कि संसद ने स्थितियों को ध्यान में रखकर व्यवस्था तय की है. सदन से किसी को अयोग्य करार देने की स्थितियां भी स्पष्ट हैं. याचिकाकर्ता की तरफ…

Read More

जयपुर: राजस्थान में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिवालयों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिये लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। जयपुर के ताड़केश्वरनाथ मंदिर, झारखंड महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे थे। शिवालयों में ‘ओम नम? शिवाय?’, ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयघोष के साथ महादेवजी का अभिषेक किया जा रहा है। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर…

Read More

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक 45 दिवसीय महाकुंभ आज शिवरात्रि पर संगम में अंतिम डुबकी के साथ समाप्त हो रहा है। अब तक, समाज के हर वर्ग के लगभग रिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है। संगम पर स्नान के लिए पहुंच रहे लोग वहीं, महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के लिए भारी इंतजाम किए गए हैं। संगम पर स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में शासन के निर्देश पर विशेष तौर पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गोयल ने…

Read More

Mahakumbh Mahashivratri Snan Updates: महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं पर की जा रही पुष्पवर्षाप्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के अंतिम स्नान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है। महाकुंभ मेला आज संपन्न हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, संख्या 65 करोड़ पारमहाकुंभ महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़। स्थिति यह रही कि सुबह 6:00 बजे तक…

Read More

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें: Offer These Things to Please Lord Shivaभस्म- इस दिन शिवलिंग पर भस्म अर्पित करें। भगवान शिव स्वयं भस्मधारी हैं, इसलिए भस्म चढ़ाने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में धन, संपत्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।धतूरा- भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय है। इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को धतूरा अर्पित करना न भूलें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।बेर- महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को बेर का फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती…

Read More