Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. पंजाब की पावरलिफ्टर जसप्रीत कौर ने रविवार को यहां खेलो इंडिया पैरा खेलों (केआईपीजी) के चौथे दिन 45 किग्रा वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता और दो ‘विशेष’ तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग के साथ सुर्खियां बटोरीं.चौथे दिन तमिलनाडु 22 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर है. हरियाणा 18 स्वर्ण पदक से दूसरे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 13-13 स्वर्ण पदक हैं. कौर (31 वर्ष) ने 101 किग्रा भार उठाकर केआईपीजी 2025 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली एथलीट बन गईं. कौर ने 2023 चरण में भी…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में एक दुकान में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई. वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में भारतीय मूल के प्रदीप कुमार पटेल (56) और उनकी बेटी लैंकफोर्ड राजमार्ग पर स्थित इस दुकान में काम कर रहे थे जिस समय यह घटना हुई. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि 20 मार्च को गोलीबारी की सूचना मिलने पर तड़के…

Read More

पटना. कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए रविवार को यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 20 साल के शासन के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है.यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नारा दिया, ‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’. खेड़ा ने दावा किया, ”बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन बिहार की वर्तमान स्थिति गंभीर…

Read More

नयी दिल्ली. बिहार में पुलिस अधिकारियों पर लगातार हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि में राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने रविवार को कहा कि पुलिस ‘ऐक्शन मोड’ में आ गई है और राज्य में 2005 की तरह ”खुलकर मुठभेड़” शुरू हो गई है, ताकि जनता को अपराधियों से सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम ‘डायमंड स्टेट्स समिट’ के ग्रैंड फिनाले में यह टिप्पणी की. सिन्हा का बयान बिहार की राजधानी पटना में मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी भरत कुमार समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने के बाद आया है. इससे पहले, शनिवार को…

Read More

नयी दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अशरफुललम रेहाद थालुक्थर को हिरासत में लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे निर्वासन केंद्र भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार थालुक्थर पिछले दो महीने से बिना किसी वैध भारतीय दस्तावेज के महिपालपुर में रह रहा था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सितंबर 2024 के चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन के चार आतंकियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है. एक अधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि आरोपियों में पाकिस्तान में रह रहा आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ ??रिंदा और अमेरिका में रह रहा हरप्रीत सिंह उर्फ ??हैप्पी पासी शामिल हैं. चंडीगढ़ स्थित विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दाखिल आरोप-पत्र में, सभी चार आरोपियों पर हमले की साजिश रचने और उसे सहयोग देने में उनकी भूमिका के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम)…

Read More

मुंबई. बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उनकी और ‘सिकंदर’ फिल्म में उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना की उम्र के बीच 31 साल के अंतर की चर्चा करने वालों पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि अगर नायिका को इससे कोई समस्या नहीं है तो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को क्यों है. ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.सलमान ने रविवार को इस आगामी फिल्म का ट्रेलर जारी किया और वह भारी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में पहुंचे. सलमान ने यहां संवाददाताओं से कहा,”वे कहते हैं कि नायिका और मेरे बीच 31…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरकारी समारोहों में भाग लेने के लिए 24 मार्च को छत्तीसगढ़ और ओडिशा की यात्रा करेंगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुर्मू सोमवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी. इसमें कहा गया है, ”कल वह ओडिशा के नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगी.”

Read More

चेन्नई. अफगानिस्तान के ‘मिस्ट्री’ स्पिनर नूर अहमद ने 18 रन देकर चार विकेट के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यादगार पदार्पण किया जिससे उसने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 155 पर रोक दिया. नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके. मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन का ही योगदान दे सके. अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद…

Read More

बलिया. बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद की रंजिश के चलते एक मुर्गे को ईंट-पत्थर से प्रहार कर मार डालने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ.मलपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर गत 21 मार्च की सुबह आरती देवी नामक महिला के देशी मुर्गे पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि आरती देवी का आरोप है कि जब उसने इस घटना के बारे में आरोपियों से…

Read More