Author: atulpradhan

बारासात: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोडेपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां पार करते समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला का शव पटरियों के किनारे जा गिरा जबकि दूसरी महिला का शव हाते बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के काउकैचर में फंस कर घिसटता गया। उन्होंने बताया कि दूसरी महिला का शव नैहाटी स्टेशन पर मिला। सियालदह स्टेशन के बाद नैहाटी स्टेशन ट्रेन का अगला स्टॉपेज था।…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ विधायकों के प्रतिनिधित्व वाले विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए, इसकी जांच की जाएगी। वर्मा ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि आठों विधानसभा क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पिछली विधानसभा में भाजपा के पास आठ और आप के पास 62 सीट थीं। सदन में यह मुद्दा उठाते हुए विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि पिछली…

Read More

यूनिस: हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक इजराइली समूह ने कहा कि बृहस्पतिवार तड़के लौटाए गए सभी चार बंधकों के शवों की पहचान कर ली गई है। ‘होस्टेजेस एंड मिंिसग फैमिलीज फोरम’ ने बताया कि ओहाद याहालोमी, इत्जाक एल्गरात और श्लोमो मंत्जूर, साशी इदान के शवों की पहचान हो गई है।

Read More

रांची: झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में उठाया और इन झड़पों के संबंध में निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग की। महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में बुधवार को कई लोग घायल हो गए थे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने सरकार से वहां शांति बहाल करने…

Read More

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के 60 टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनकर उनको पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु 2 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की है। डेका ने आज उक्त राशि संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जो राशि दी जा रही है उससे टी.बी मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाए जाने से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी और ऐसे में मोदी सरकार को अमेरिका से यह कहने की हिम्मत करनी चाहिए कि उसे यह स्वीकार नहीं है। पार्टी नेता अजय कुमार ने यह आरोप लगाया कि सरकार ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए जवाबी शुल्क और एफ-35 विमान के सौदे से इनकार नहीं कर रही है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के हालिया संवाददाता सम्मेलन का एक वीडियो साझा करते हुए संवाददाताओं…

Read More

रायपुर: मीनल चौबे ने महापौर पद की शपथ ली। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों डिप्टी सीएम, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। साथ ही निकाय चुनाव 2025 में रायपुर निगम में चुने गए सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली।

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म…

Read More

काहिरा: सूडान के एक सैन्य विमान के ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि ‘एंटोनोव’ विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य र्किमयों और आम नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। उसने यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने…

Read More

तिरुवनंतपुरम: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को यहां प्रसिद्ध भगवान श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि जनरल चौहान और उनकी पत्नी सुबह सात बजे मंदिर पहुंचे और सात बज कर दस मिनट तक दर्शन पूरे कर लिए। उनके साथ वायुसेना की दक्षिणी कमान के कुछ अधिकारी भी थे। प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने उन्हें एक कैलेंडर और भगवान पद्मनाभ स्वामी की एक तस्वीर भेंट की। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान कमान के मुख्यालय में एक सेमिनार में भाग लेने के लिए…

Read More