What's Hot
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति ने प्रस्ताव पास हो गया। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा…
वाशिंगटन: राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले चुके हैं. इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य नेताओं को व्यापक कटौती की योजना बनाने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद रक्षा बजट में सालाना आठ प्रतिशत की कटौती हो सकती है या अगले पांच वर्षों में लगभग 290 बिलियन डॉलर की कटौती की जा सकती है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन को भारी कटौती करने को कहा है. रिपोर्ट में कही गई ये बात वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 2025 के लिए पेंटागन का बजट करीब 850 बिलियन…
The post रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री… appeared first on Navabharat News. नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने ंिहदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनंिजदर ंिसह सिरसा, कपिल मिश्रा, रंिवद्र इंद्राज और पंकज कुमार ंिसह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ…
कोलकाता: कोलकाता में टांगरा इलाके के पूर्वी भाग में एक इमारत में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत के सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी अपने घर के अंदर मृत पाई गईं, जबकि तीन अन्य सदस्य बुधवार को यात्रा के दौरान अपनी कार के शहर में एक मेट्रो रेल खंभे से टकराने से घायल हो गए। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया…
सिंगापुर: सिंगापुर ने स्कूल ऑफ़ आर्ट्स (एसओटीए) में भोजन के कारण खाद्य विषाक्तता के मामले सामने के बाद बृहस्पतिवार को दो दिन पुरानी ‘राष्ट्रीय तैयारी पहल’ को अस्थायी रूप से रोक दिया जिसमें तैयार भोजन परोसना शामिल है। सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए), शिक्षा मंत्रालय, एजेंसी फॉर इंटीग्रेटेड केयर और खाद्य आपूर्तिकर्ता एसएटीएस ने संयुक्त बयान में कहा “जब तक स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स में खाद्य विषाक्तता के मामलों की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक सिंगापुर फूड रेजिलिएंस प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम को एहतियातन निलंबित किया जा रहा है।” चैनल न्यूज एशिया ने बुधवार को पहली बार खाद्य विषाक्तता मामले की…
ईटानगर: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि करोड़ों रुपये की लागत वाली ‘फ्रंटियर हाईवे’ परियोजना अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए क्रांतिकारी साबित होगी। रीजीजू ने यहां राज्य के 39वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश में किसी एक परियोजना के लिए केंद्र द्वारा किया गया अब तक का सबसे अधिक आवंटन है। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रंटियर हाईवे भारत के इतिहास की सबसे बड़ी सड़क परियोजना होगी। यह करीब 1,400 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर करीब 42,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे राज्य के सीमावर्ती इलाकों की तस्वीर…
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले का संज्ञान लेने से इनकार करते हुए शिकायत को खारिज कर दिया। आपराधिक मानहानि के मामले में अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है। जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने पांच अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। जैन ने दावा किया कि इस साक्षात्कार को लाखों…
नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार,…
नयी दिल्ली: दिल्ली में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री साय भी शामिल हुए। बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद और पूर्व सांसद, एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता का बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास बड़ी मात्रा में होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचे।
नयी दिल्ली: रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के शिरकत करने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ”हमने 25 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया है।” उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
