लेखक: atulpradhan

लंदन. थ्रिलर फिल्म ”कॉन्क्लेव” ने रविवार को 78वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित चार पुरस्कार जीते. वहीं, कई तरह के विवादों में घिरी संगीतमय फिल्म ”एमिलिया पेरेज” ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए. ”द ब्रूटलिस्ट” ने भी चार पुरस्कार हासिल किए, जिसमें ब्रैडी कॉर्बेट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और एड्रियन ब्रॉडी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. ”एनोरा” के लिए मिकी मैडिसन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. ”कॉन्क्लेव” में नए पोप के चुनाव से जुड़ी कहानी है. इसमें राल्फ फिएन्स कार्डिनल की भूमिका में हैं. इस फिल्म ने ”द ब्रूटलिस्ट”, ”एमिलिया पेरेज”, बॉब डायलन की…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के एक कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है। पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ??बंद करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पित्रोदा…

Read More

दुबई: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की लगातार उठ रही मांग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रविवार देर रात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सऊदी अरब के दौरे पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जो आगामी दिनों में रूसी अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करेगा। अमेरिका के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रुबियो की इस यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन पर रूस के लगभग तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त कराना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह…

Read More

जमुई: बिहार के जमुई जिले में दो समुदाय के बीच झड़प में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जमुई पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘झाझा थाना क्षेत्र के गांव बलियाडीह में रविवार को जब एक समुदाय के लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस लौट रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से…

Read More

ठाणे: महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना कर चुके 173 सरकारी कर्मचारियों को अब तक निलंबित नहीं किया गया है। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी 2012 से 31 जनवरी 2025 तक भ्रष्टाचार के मामलों में प्रथम श्रेणी के 30, द्वितीय श्रेणी के 29, तृतीय श्रेणी के 106 और चतुर्थ श्रेणी के आठ कर्मचारियों के खिलाफ जांच की गई, लेकिन उन्हें अब तक निलंबित नहीं किया गया है। रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 46 मामले मुंबई…

Read More

वियना. ऑस्ट्रिया के अधिकारियों का कहना है कि दिनदहाड़े राहगीरों पर चाकू से हमला करने का आरोपी ”इस्लामी आतंकवाद” से प्रेरित था. इस घटना में 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे. हमले के संदिग्ध 23 वर्षीय सीरियाई व्यक्ति को शनिवार को दक्षिणी शहर विलाच में हमले के बाद गिरफ्तार किया गया था. गृह मंत्री गेरहार्ड कार्नर ने रविवार को कहा कि उन्हें ”इस शहर में निर्दोष लोगों पर चाकू से अंधाधुंध हमला करने वाले एक इस्लामी हमलावर के प्रति गुस्सा है.” कार्नर ने विलाच में संवाददाताओं से कहा कि हमलावर का…

Read More

भुवनेश्वर. तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार वापसी करते हुए रविवार को रिटर्न चरण के मैच में स्पेन को 2 . 0 से हरा दिया . पहले चरण में शनिवार को भारत को स्पेन ने 3 . 1 से मात दी थी . भारतीय टीम ने रविवार को हालांकि बेहद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्पेन को कोई मौका नहीं दिया . मनदीप सिंह ने 32वें और दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में फील्ड गोल करके भारत को पूरे तीन अंक दिलाये . अब भारत का सामना मंगलवार को जर्मनी से…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और तीन भाषा फार्मूले के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की आलोचना की. उन्होंने प्रधान पर कथित तौर पर यह रुख अपनाने के लिए ”ब्लैकमेल” करने का आरोप लगाया कि राज्य को तब तक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, जब तक वह एनईपी और तीन भाषा फार्मूले को स्वीकार नहीं कर लेता. स्टालिन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में 15 फरवरी को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान के एक वीडियो क्लिप को टैग किया. वीडियो में प्रधान यह कहते हुए दिखे…

Read More

चंडीगढ. अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा. यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है. सूत्रों ने बताया कि विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा. उन्होंने बताया कि 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा से हैं, जबकि 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं. कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं. आव्रजन, सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि हाल में जब वह अमेरिका यात्रा पर थे तब उन्होंने अपने ”परम मित्र” डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से निर्वासित किये गये भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजे जाने से पैदा हुए आक्रोश के बारे में नहीं बताया. इस महीने अब तक दो अमेरिकी सैन्य विमान भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचे हैं. ऐसा अवैध प्रवासन के विरूद्ध कार्रवाई के ट्रम्प प्रशासन के वादे के तहत किया गया है. अमेरिका से एक और निर्वासन उड़ान रविवार रात को अमृतसर पहुंचने वाली है. कई निर्वासित लोगों ने दावा किया…

Read More