लेखक: atulpradhan

वाराणसी: वाराणसी के मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप रास्ते में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक नंबर प्लेट वाली क्रूजर जीप रास्ते में खड़े एक खड़े ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलटने से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे नहर में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाघमारी इलाके के विवेकानंद हाई स्कूल के छात्र खमारा साही के नागा नारायण हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे थे कि तभी तेज गति…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को शुक्रवार सुबह यहां सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता को बृहस्पतिवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने कहा कि वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में थीं।

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया और उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में रही लेकिन दोनों ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का कभी समाधान नहीं किया। रेखा ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना को पारित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने बृहस्पतिवार को छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। गुप्ता ने आरोप…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपना वह आदेश वापस ले लिया जिसमें पुलिस को ‘गैंगस्टर’ अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ जांच 10 दिन के भीतर पूरी करने को कहा गया था। न्यायालय ने इसके बजाय पुलिस से यह जानना चाहा कि क्या उनके खिलाफ कोई जांच लंबित है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर ंिसह की पीठ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है। इससे पहले अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और उत्तर प्रदेश…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत 25 फरवरी को यह तय करेगी कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और अन्य से संबंधित ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को शुक्रवार को मामले में फैसला सुनाना था, लेकिन कुछ ंिबदुओं पर सीबीआई का स्पष्टीकरण सुनने के बाद उन्होंने मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायाधीश ने 30 जनवरी को आरोपपत्र में दर्ज आरोपों के संबंध में कुछ ंिबदुओं पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कुछ प्रश्न पूछे थे। यह प्रश्न न्यायाधीश ने सीबीआई के…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को राज्य में विदेशी फंड प्राप्त करने वाले एनजीओ की जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह की सहायता का उपयोग धर्मांतरण सहित अवैध गतिविधियों में नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार देर शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से साय ने कहा, “कई एनजीओ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए विदेशों से सहायता (धन)…

Read More

रायपुर: जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जताया आभार है। X में लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और दयालु शब्दों के लिए हृदय से आभार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि के लिए अथक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, आपकी हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपके मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ संवर रहा है, निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। पुनः सादर आभार! बता दें कि छत्तीसगढ़…

Read More

मेष (Aries): आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान करने का विचार कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से बचें। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वृषभ (Taurus): आज के दिन खर्चों पर ध्यान दें। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, और मेहनत से सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में निवेश से लाभ हो सकता है। मिथुन (Gemini): दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सावधानी बरतें; मौसमी बीमारियों के प्रभाव में आ सकते हैं। कर्क (Cancer): सामान्य दिन रहेगा, लेकिन प्रेम…

Read More

दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति ने प्रस्ताव पास हो गया। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा…

Read More