लेखक: atulpradhan

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाह पूर्व समारोह में नृत्य करते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. खड़कपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक डॉ. अमरनाथ वाघमोड़े ने बताया कि नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने कल्याण में व्यवसायी और भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष चिंतामन लोखंडे और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, लोखंडे ने कल्याण के उम्बर्डे गांव में…

Read More

मेष (Aries): दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और बढ़ी हुई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएँ। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, कुछ छोटी-मोटी झड़पें संभव हैं। अपने साथी के साथ समय बिताएँ। खर्चों पर ध्यान दें। शुभ अंक: 1. रंग: लाल। वृषभ (Taurus): मानसिक संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। अपने फैसलों पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। अधीनस्थों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमी जल्द ही सुलझ जाएगी। अपनी त्वचा और हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 6. रंग: हरा। मिथुन (Gemini): भाग्यशाली दिन! कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत रंग…

Read More

Stampede in New Delhi Railway Station Live Updates : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण शनिवार रात पहले अफरा-तफरी जैसे हालात दिखे। इसके बाद अचानक मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी भेजा गया। दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, कार्यवाहक सीएम आतिशी समेत कई लोगों ने शोक जताया है। प्रत्यक्षदर्शी कुली ने बताई आंखों-देखी रेलवे स्टेशन…

Read More

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत के मजबूत लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया का बचाव किया. इसके साथ ही उन्होंने लोकतंत्र पर पश्चिमी देशों की दोहरी नीति को बेनकाब भी किया. जयशंकर ने इस पर असहमति जताई कि लोकतंत्र वैश्विक स्तर पर संकट में है. उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित किया. म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में ‘लाइव टू वोट अनदर डे: फोर्टिफाइंग डेमोक्रेटिक रेजिलिएंस’ पर चर्चा के दौरान जब विदेश मंत्री जयशंकर से पूछा गया कि क्या विश्व स्तर पर लोकतंत्र संकट में है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि…

Read More

रायपुर: रायपुर से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत लगभग तय हो गई है। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे 70 हजार से ज्यादा वोट से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा, 3 वार्डों में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी जीत चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर और उनकी पत्नी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं। रायपुर नगर निगम में भाजपा का खाता खुला वार्ड नंबर 9,…

Read More

रायपुर: विष्णु के सुशासन पर जनता की मुहर लगी है. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. दस नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी रहा है. भाजपा की इस बड़ी जीत का श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को दिया जा रहा है. विष्णुदेव साय ने ज्यादातर निकायों में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा था. इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्वाचित सभी महापौर को बधाई दी। नगरीय निकायों में आज से नई सरकार का फैसला आखिरकार हो गया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी…

Read More

रायपुर: नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। नगर निगम रायपुर पार्षद पद की स्थिति सामने आई है, जिसमें बीजेपी 60, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 3 सीट पर आगे हैं। वहीं रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर 1500 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमर गिदवानी ने मात दी है। दूसरी ओर पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी अरजुमन ढेबर ने जीत हासिल की है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से भाजपा प्रत्याशी प्रीति निखिल फरताड़े को हरा कर कांग्रेस प्रत्याशी अरजुमन ढेबर ने चुनाव जीतीं हैं। यहां देखें किस सीट पर जीते बीजेपी,…

Read More

तिरुवनंतपुरम/त्रिशूर: वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा 529.50 करोड़ रुपये के सशर्त ऋण ने केरल की राजनीति में उबाल ला दिया है और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) तथा विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा(यूडीएफ) ने शर्तों की आलोचना की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि दी गई राशि ‘‘वास्तव में अनुदान’’ है। केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने शनिवार को कहा कि वायनाड पुनर्वास के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत 529.50 करोड़ रुपये के ऋण में ऐसी शर्तें हैं जो ‘‘भयावह’’ और ‘‘भद्दा मजाक’’ हैं। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने एक दिन पहले इन शर्तों,…

Read More