Author: atulpradhan

ह्यूस्टन. यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में दिवाली को शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में यहां भारतीय मिशन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. पिछले सप्ताह आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक लाइट शो शामिल था. इस समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया. ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर और अन्य भारत-अमेरिकी प्रवासी संगठनों के सहयोग से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दिवाली के शामिल होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर महावाणिज्यदूत डी सी मंजुनाथ ने…

Read More

नयी दिल्ली. सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगे हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य द्वारा लगाया जाने वाला सबसे अधिक मूल्य वर्द्धित कर (वैट) है, जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में ईंधन की कीमतें सबसे कम हैं. ईंधन कीमतों में असमानता से जुड़े एक सवाल के लिखित जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में पेट्रोल की कीमत 109.74 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में यही पेट्रोल 82.46 रुपये प्रति लीटर मिलता है. उन्होंने कहा, “पेट्रोल…

Read More

बीजिंग. चीन ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लड़ाई में सक्षम अपने हल्के लड़ाकू टैंक ‘टाइप 99बी’ को उन्नत सूचना-आधारित कमान, संचार क्षमताओं और एकीकृत मारक क्षमता से लैस किया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. हांगकांग स्थित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने आधिकारिक मीडिया की खबरों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि लड़ाकू टैंक को उन्नत क्षमताओं से लैस किए जाने की खबरें भारत द्वारा उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में, खास तौर पर चीन के साथ लगी सीमा पर, युद्ध के लिए स्वदेशी रूप से विकसित हल्के टैंक जोरावर के अनावरण…

Read More

नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को देश की 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि और रेटिंग में सुधार का हवाला देते हुए कहा कि अगर भारत एक ‘मृत अर्थव्यवस्था’ होता तो ऐसे संभव नहीं होता. लोकसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहने वाले बयान पर सरकार की प्रतिक्रिया मांगे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसने सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था…

Read More

नयी दिल्ली. लियोनेल मेस्सी के बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ की शुरुआत भले ही अव्यवस्थित ढंग से हुई हो लेकिन इसका समापन दिल्ली में शानदार तरीके से हुआ जहां प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ी की झलक पाकर खुशी से झूम उठे. प्रशंसकों ने उस शख्स का दीदार किया जो मैदान पर अक्सर ‘बेजोड़’ प्रदर्शन करता है. कोलकाता में शनिवार को अराजक शुरुआत के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि व्यापक रूप से प्रचारित और बहुप्रतीक्षित इस कार्यक्रम का अंत वैसा ही हुआ जैसा आयोजक चाहते थे कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) की दर्शक दीर्धा में उमड़ी हजारों की भीड़ के साथ ही…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई. 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं. समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गेडी नर्तक दल को बधाई और शुभकामनाएं दीं है…

Read More

अम्मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जॉर्डन की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी.वह तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत अम्मान पहुंचे. दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का एक विशेष संकेत देते हुए, जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाई अड्डे पर मोदी की गर्मजोशी से अगवानी की और फिर उनका रस्मी स्वागत किया गया. मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अम्मान पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य के प्रधानमंत्री जाफर हसन का शुक्रगुजार…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने एक संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में जांच पूरी होने तक अभिनेता श्रेयस तलपडे और आलोक नाथ को गिरफ्तारी से सोमवार को सुरक्षा प्रदान की. न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान तलपडे के वकील ने कहा कि अभिनेता को कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाया गया था. वकील ने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. मैंने इसके लिए कभी कोई पैसा नहीं कमाया.’’ आलोक नाथ के वकील ने बताया कि अभिनेता किसी भी समारोह में शामिल नहीं…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ानें रद्द किए जाने के मुद्दे पर न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा. दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने से उत्पन्न संकट पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने को लेकर 10 दिसंबर को केंद्र सरकार से सवाल किए थे. उच्च न्यायालय ने सवाल किया था कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई, जिसके कारण इंडिगो की कई उड़ान रद्द करनी पड़ीं. अदालत…

Read More

नयी दिल्ली. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिये 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो वनडे मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है . दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच (19 दिसंबर) और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (11 जनवरी , 2026) के बीच तीन सप्ताह से अधिक का अंतर है और बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें . अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है . इस साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार…

Read More