What's Hot
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर AE व उप अभियंता को निलंबित करने के निर्देश
- सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नाम ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर
- छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – CM विष्णुदेव साय
- एनसीओए ने डीपीई से चौथी वेतन संशोधन समिति की बैठक में तेजी लाने, अफोर्डेबिलिटी क्लॉज हटाने का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
दुर्ग। छत्तीसगढ़ एटीएस ने डिजिटल कट्टरपंथ के बढ़ते नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र से 4 नाबालिगों को पकड़ा है। ये सभी सुपेला के फरीद नगर इलाके के बताए जा रहे है। ये सभी पहले पकड़े गए दो किशोरों से जुड़े पाए गए।जांच में पता चला कि इन बच्चों को पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटर, हिंसक ऑनलाइन गेम, एन्क्रिप्टेड चैट और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर धकेल रहे थे। बच्चे अपने घर पर रहकर मोबाइल में कट्टरपंथी चैट करते थे। पाकिस्तान से उन्हें टास्क मिलता था। लेकिन परिजनों को इस बात…
रायपुर छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इनमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की प्रथम, जबकि बलौदाबाजार की IPHL देश एवं राज्य की द्वितीय प्रमाणित लैब बनी है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित लैब सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्रमाणित करती है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने गुरूवार की देर रात CGPSC 2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इस बार टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियां हैं. दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारते हुआ पहला स्थान प्राप्त किया है.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी. इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी. इसके बाद जून में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी. 643 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य के लिए गाइडलाइन दरों का व्यापक, वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह निर्णय जनता के हित, पारदर्शिता, उचित बाजार मूल्यांकन और नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गाइडलाइन नियम 2000 के अनुसार दरों का प्रतिवर्ष पुनरीक्षण आवश्यक है, परंतु वर्ष 2017-18 के बाद से दरों में किसी प्रकार का संशोधन नहीं हुआ था। इस कारण वास्तविक बाजार मूल्य और गाइडलाइन दरों में भारी अंतर पैदा हो गया था—जिसका प्रतिकूल प्रभाव किसानों, भूमिस्वामियों, संपत्ति धारकों और आम…
रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा एवं वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिवहन सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार…
तोक्यो. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने आखिरी दौर में 11 अंडर स्कोर करके बृहस्पतिवार को बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक बरकरार रखा . चौबीस वर्ष की दीक्षा ने 2017 बधिर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करके रजत पदक जीता था जब पहली बार खेलों में गोल्फ को शामिल किया गया था . इसके बाद 2021 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था . दीक्षा ने पहले दिन चार अंडर 68 स्कोर किया जिसके बाद 65 और 72 स्कोर रहा . जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भाग लेने वाली दीक्षा इसके एक साल बाद 18 वर्ष की उम्र में लेडीज यूरोपीय…
रायपुर. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की. यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है. मुख्यमंत्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक सशक्त प्रतीक है. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शकों ने इस भावनात्मक क्षण का गर्मजोशी…
सिडनी. भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि सीनियर खिलाड़ी एच एस प्रणय हारकर बाहर हो गए . शेट्टी और लक्ष्य अंतिम आठ के मुकाबले में आमने-सामने होंगे. शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी चीनी ताइपै के सू चिंग हेंग और वु गुआन शुन को 21 . 18, 21 . 11 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गए . सात्विक और चिराग क्वार्टर फाइनल में फजर अल्फियान…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के जिला अस्पताल पंडरी और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) को भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल पंडरी को प्रथम और जिला अस्पताल बलौदाबाजार को देश ती द्वितीय प्रमाणित लैब का प्रमाणपत्र दिया गया है. उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच राज्य की कुल 832 स्वास्थ्य संस्थाओं का राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मूल्यांकन और प्रमाणीकरण किया गया है, जिनमें दंतेवाड़ा के…
दीर अल-बलाह. गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बृहस्पतिवार तड़के इजराइली हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों के साथ फलीस्तीनी क्षेत्र में लगभग 12 घंटे की अवधि में हुए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. ये हमले 10 अक्टूबर के बाद से सबसे घातक हमले हैं, जब अमेरिका की मध्यस्थता में युद्ध विराम लागू हुआ था. यह नया तनाव तब बढ़ा जब इजराइल ने बुधवार को कहा कि खान यूनिस में उसके सैनिकों पर गोलीबारी हुई. इजराइल ने कहा…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
