- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए CM विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- तिलक वर्मा को टीम से बाहर करो’, पूर्व भारतीय ओपनर ने कर दी मांग
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 64 निरीक्षकों का तबादला
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, 77 साल की उम्र में मां उर्मिल पॉल का निधन, परिवार और फैंस की आंखें हुईं नम – |
- US-ईरान तनाव का असर: बिटकॉइन 63,000 डॉलर से नीचे फिसला, क्रिप्टो बाजार में बढ़ी बेचैनी – |
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले : कारोबार होगा आसान, निजी विश्वविद्यालयों के नए नियम
Author: atulpradhan
रायपुर : टमाटर की खेती से किसान बन रहे आत्मनिर्भर टमाटर की खेती से हो रहा लाभ रायपुर शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं उद्यानिकी फसलों की असीम संभावनाओं के कारण अब राजनांदगांव जिले के किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड राजनांदगांव के ग्राम गातापारखुर्द के प्रगतिशील किसान सुरेश सिन्हा ने आधुनिक पद्धति से पॉलीहाउस में टमाटर की खेती कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने टमाटर की ‘माल्या वैरायटी’ की फसल लगाकर लगभग 2 लाख 35 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया है। सिन्हा ने बताया…
बीजिंग. चीन ने लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन को संचालित करने के लिए शुक्रवार को विद्युत चुम्बकीय विमान प्रक्षेपण प्रणाली (ईएमएएलएस) से लैस एक बड़े जंगी जहाज सिचुआन का समुद्री परीक्षण शुरू किया. चीनी नौसेना ने यह जानकारी दी. सशस्त्र संघर्ष के दौरान दुश्मन के इलाकों तक पहुंचने और थल सेना की मदद के लिए इस तरह के जहाजों का उपयोग किया जाता है. यह परीक्षण इस महीने की शुरुआत में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा देश के तीसरे विमानवाहक पोत, फ.ुज.यिान, के जलावतरण के बाद हुआ है. नयी तरह का विमानवाहक पोत ईएमएएलएस से लैस सबसे आधुनिक युद्धपोत बताया…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 31 अंक की तेजी रही. निवेशकों ने निचले स्तर पर प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली की, जिससे बाजार बढ़त में रहा. इस दौरान एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयर), बैंकिंग और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में लिवाली हुई. कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,029.32 पर खुला. एनएसई निफ्टी 138.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट…
कीव. रूस द्वारा शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर किए गए एक बड़े हमले में चार लोगों की मौत हो गई और राजधानी कीव के कई जिलों में इमारतों में आग लग गई व मलबा बिखर गया. यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि आपात दल ने कई हमलों का जवाब दिया और इस दौरान कम से कम 27 लोग घायल हो गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि देश भर में हुए इस हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने…
नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता कनु बहल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया और बताया कि समीक्षकों द्वारा प्रशंसित उनकी फिल्म ‘आगरा’ को इसलिए नहीं दिखाया जा रहा है क्योंकि ”छोटी फिल्में मल्टीप्लेक्स चेन प्रोग्रामिंग में फिट नहीं बैठतीं”. बहल और अतिका चौहान द्वारा लिखित यह फिल्म एक परिवार के भीतर यौन मुद्दों को दर्शाती है. यह शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बहल ने ”मल्टीप्लेक्स चेन प्रोग्रामिंग” की व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि यह ”छोटी फिल्मों के बजाय बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को तरजीह देती है.” उन्होंने दर्शकों से अपने ‘एक्स’ पोस्ट पर शो…
विशाखापत्तनम. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है. उन्होंने साथ ही कहा कि भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को नयी दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तरह एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर ‘आंध्र मंडपम’ विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाकर खुशी होगी. मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं व पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा.भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात,…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ और आईएएस किरण कौशल कौर को 5 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। दोनों अधिकारियों को सोमवार को हाईकोर्ट में उपस्थित होने कहा गया है। पिंगुआ को पहले भी कई बार अवमानना नोटिस जारी हुआ है।मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर, अस्टिटेंट प्रोफेसर, डिमोस्ट्रेटर के पदों पर 15 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण के लिए याचिका दायर की थी। इनका कहना था कि लंबे सर्विस रिकार्ड के बाद भी सरकार नियमितीकरण पर ध्यान नहीं दे रही जबकि उनकी योग्यता और काम वही है जो नियमित वालों से…
पणजी. भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने फिडे विश्व कप में पांचवें दौर के पहले मुकाबले में में मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से ड्रॉ खेला. पिछले दो मैचों में मार्तिनेज दो उलटफेर करते हुए उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और र्सिबया के अलेक्सी सराना को हरा चुके हैं . टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमे से 16 ही बचे हैं . अधिकांश खिलाड़ियों ने जोखिम लेने से बचते हुए रक्षात्मक खेल दिखाया . रूस के आंद्रेइ एसिपेंको और अलेक्जेइ ग्रेबनेव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा . वहीं आर्मेनिया के गैब्रियल र्सिजसियान और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोएव ने भी…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात गस्त के दौरान नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मी युवकों के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
दुर्ग. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा. रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भारी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है. यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने आरोप लगाया कि अगर नतीजों के लिए कोई ‘एक व्यक्ति जिम्मेदार’ है, तो वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं. उन्होंने कहा, ”बिहार चुनाव के रुझान संकेत देते हैं कि राजग तीन-चौथाई बहुमत की ओर बढ़ रहा है. अमित शाह पहले…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
