Author: atulpradhan

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शादी का दबाव बनाने पर नाबालिग प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या दी और लाश को चिरगा नाला के पास दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन माह पहले वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने नाबालिग का शव बरामद किया, जो कंकाल में तब्दील हो चुका है। पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, किशोरी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। वह 3 महीने पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट उसके…

Read More

Dharmendra Health Live Updates: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। धर्मेंद्र की सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस धर्मेंद्र के फैन ने बताया कि उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है और वो बस दिन-रात धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं. मुख्य परीक्षा पास करने वाले 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 20 नवंबर तक चलेगा. सभी इंटरव्यू PSC कार्यालय परिसर में ही आयोजित किए जा रहे हैं. 20 नवंबर की देर रात CGPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट (CGPSC Result 2024) घोषित कर दिया जाएगा.बता दें कि 17 सर्विसेज में कुल 246 पदों के लिए CGPSC 2024 परीक्षा का आयोजन किया गया था. प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेंस परीक्षा के लिए 3,737 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. अब…

Read More

लंदन. भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) डॉ. एस.वाई. कुरैशी ने दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर उनके गहन विश्लेषण पर आधारित पुस्तक के ब्रिटेन में विमोचन के अवसर पर कहा कि क्षेत्र के लोकतांत्रिक देश एक-दूसरे के अनुभवों से महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं. ‘डेमोक्रेसीज हार्टलैंड: इनसाइड द बैटल फॉर पावर इन साउथ एशिया’ का पिछले सप्ताह किंग्स कॉलेज लंदन में विमोचन किया गया. इससे पहले कुरैशी को ‘किंग्स इंडिया इंस्टीट्यूट’ में ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फेलोशिप’ प्रदान की गई थी. यह पुस्तक भारत में सितंबर में जारी की गई थी. इसमें पूर्व मुख्य…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ ”न्यायसंगत व्यापार समझौते” पर पहुंचने के ”काफी करीब” है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) को ”एक समय” कम कर देंगे. यह दो हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद जताई है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त बयान ट्रंप का सामान्य अतिशयोक्तिपूर्ण बयान था या दोनों पक्षों के बीच बहुप्रतीक्षित समझौते के लिए वार्ता में कुछ प्रगति हुई है. ट्रंप…

Read More

इस्लामाबाद. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित एक अदालत के बाहर मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए.विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले नकवी ने कहा कि हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल होने पर उसने दोपहर 12.39 बजे (स्थानीय समयानुसार) राजधानी के जी-11 इलाके में इमारत के फाटक पर एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया. मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद जिला न्यायिक परिसर…

Read More

थिंपू. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना की जांच कर रही एजेंसियां ??मामले की तह तक जाएंगी और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों को न्याय के शिकंजे में लाया जाएगा. मोदी ने भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के मौके पर चांगलीमेथांग स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना के मद्देनजर वह भारी मन से थिंपू आए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सोमवार को पूरी रात विस्फोट की जांच कर रही एजेंसियों के…

Read More

लंदन. हंगरी-ब्रिटिश लेखक डेविड स्जेले को उनके उपन्यास ‘फ्लेश’ के लिए बुकर पुरस्कार 2025 का विजेता घोषित किया गया.स्जेले ने भारतीय मूल की लेखिका किरण देसाई के उपन्यास ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी’ को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान सोमवार रात लंदन में आयोजित एक समारोह में जीता. स्जेले (51) को एक ट्रॉफी और 50,000 पाउंड की नकद राशि पिछले वर्ष की बुकर पुरस्कार विजेता सामंथा हार्वे द्वारा प्रदान की गई. उनका यह उपन्यास भावनात्मक रूप से अलग-थलग पड़े एक व्यक्ति की कहानी है, जिसकी जिंदगी उसके काबू से बाहर हो चुकी घटनाओं के कारण बिखर जाती है. बुकर…

Read More

रायपुर : 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर अपर मुख्य सचिव मती ऋचा शर्मा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की रायपुर आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव मती ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान…

Read More

भिलाई। इस्पात नगर के कर्मा माता प्रांगण में साहू समाज रिसाली तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कामता साहू व उनकी टीम का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान समाज को आगे बढ़ाने समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के निलेश साहू, दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष कबीर साहू, जिला संगठन सचिव थगेश्वर साहू, सेक्टर 7,8,910 इकाई अध्यक्ष देवेश साहू, भिलाई 3 तहसील के पूर्व अध्यक्ष चंद्र भूषण साहू, इकाई की उपाध्यक्ष अंजू साहू, तारणी साहू, वरिष्ठ नागरिक सेवा राम साहू, रामसाय साहू, सेवक राम साहू, स्वच्छता प्रहरी हर्ष देव साहू, ज्ञानिक साहू, भोग प्रसाद, डॉ शैलेन्द्र साहू,…

Read More