लेखक: atulpradhan

🔴सुप्रीम कोर्ट का सरकार को निर्देशसीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 15 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के लगभग 10,000 होमगार्ड जवानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ सिद्धांत के तहत उन्हें पुलिसकर्मियों के बराबर वेतन और सुविधाएं देने का आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 10,000 होमगार्ड के जवानों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर होमगार्ड के जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है।विशेष अनुमति याचिका की खारिजइसके…

Read More

🔴गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ 🔴जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रयरायपुर 14 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों का संचालन प्रारंभ हो गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड…

Read More

‘ 🔴आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन‘ 🔴आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्काररायपुर 14 मार्च 2026। हमारी सरकार जनजातीय समाज के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अब हम बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में कामयाब हो रहे हैं। बस्तर पिछले लगभग 40 वर्षों से विकास से अछूता रहा और लंबे समय तक नक्सल प्रभाव से प्रभावित था, लेकिन…

Read More

🔴CM साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार 🔴गोधन संरक्षण को नई पहचान : अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”रायपुर 14 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री श्री साय ने गौधाम में आश्रय प्राप्त बेसहारा एवं आवारा…

Read More

राष्ट्रवाणी, 14 मार्च। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। इसके अंतर्गत कुछ गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया हैप्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में…

Read More

🔴16 से लोकल परीक्षाएं, सभी केंद्राध्यक्ष भी बनाए गए राष्ट्रवाणी, 14 मार्च। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक (प्राथमिक) पद पर 55 शिक्षकों को पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।सभी को अगली शाला मे ज्वाइन करने की तारीख 16 मार्च दी गई है। लोकल परीक्षाओं के इस दौर में इस आदेश को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनके आदेश में लिखा है की यदि 16 तारीख को आपने प्रमोशन वाली शाला मे ज्वाइन नहीं किया तो आपका प्रमोशन रद्द माना जाएगा,। इसे लेकर शिक्षकों का कहना है कि जबकि नियमतः प्रमोशन और ट्रांसफर के केस मे सामान्य रूप…

Read More

नई दिल्ली: अकासा एयर ने घोषणा की है कि 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगाया जाएगा। एयरलाइन के अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क घरेलू उड़ानों के टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपये तक होगा। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। क्यों लगाया गया अधिभार?पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है। ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा…

Read More

नयी दिल्ली: राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म “महत्वाकांक्षा, प्रेम और लालच की एक रोमांचक कहानी” बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया है। इसका निर्माण राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने कम्पा फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर फिल्म का शीर्षक लिखा हुआ था। कैप्शन में लिखा था, “महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। फिल्म…

Read More

रायपुर, 14 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोंडागांव जिले के नवागढ़ क्षेत्र में प्राप्त प्राचीन पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में त्वरित संज्ञान लिया है। मंत्री अग्रवाल ने पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को निर्देशित किया है कि नवागढ़ क्षेत्र में उपलब्ध प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य पुरातात्विक अवशेषों का विशेषज्ञ दल के माध्यम से शीघ्र स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नवागढ़ क्षेत्र में 5वीं-6वीं शताब्दी ईस्वी से संबंधित प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य…

Read More

रायपुर 14 मार्च 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और…

Read More