What's Hot
- अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू, Galaxy S25 अल्ट्रा और आईफोन 16 जैसे फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का पहला 200MP के तीन कैमरे वाला फोन लॉन्च, DSLR से भी तगड़ी होगी पिक्चर क्वालिटी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड के लिए जरूरी होगा BIS रजिस्ट्रेशन, बिना सर्टिफाइड और घटिया गार्ड मार्केट से होंगे बैन! – राष्ट्रवाणी
- HMD भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, टीजर में दिखा रियर डिजाइन और फ्लिपकार्ट से सेल कंफर्म – राष्ट्रवाणी
- भारत में महंगे हुए Oppo के स्मार्टफोन्स, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत; इन फोन्स के बढ़े दाम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT में आया नया Privacy Center, अब एक ही जगह से समझें और मैनेज करें अपनी पर्सनल डेटा सेटिंग्स – राष्ट्रवाणी
- ‘अब ग्लोबल मार्केट तय करता है भाव, सरकार की भूमिका सीमित’, चीनी के बढ़ते दामों पर नितिन गडकरी का दो-टूक जवाब – राष्ट्रवाणी
- ‘इंटीमेट सीन’ के दौरान एक्टर ने किया था अजीब सवाल, सुनकर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 मार्च। स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के एमडी एस के कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के देवाकर के बीच ज्ञापन हस्ताक्षर कर सौंपा गया। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय, हेसदेव ताप विद्युत गृह, मुखर्जी ताप विद्युत गृह एवं एसी ताप विद्युत में कार्यरत कुल 2700 अधिकारी कर्मचारियों को इस अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा।जनरेशन कंपनी के ईडी संदीप मोदी ने बताया…
रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिलरायपुर 2 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में…
तेहरान:पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ईरान के अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए में राजदूत ने कहा कि रविवार को हुए हमलों में परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हालांकि वैश्विक परमाणु निगरानी संस्था ने अब तक किसी भी परमाणु केंद्र को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं की है। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने सोमवार को एजेंसी की 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में कहा कि एजेंसी को अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है…
काठमांडू: नेपाल में सोमवार को होली का उत्सव शुरू हो गया और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि यह त्योहार लोगों को सामाजिक विकृतियों और बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति पौडेल ने देश के पहाड़ी जिलों में मनाए जा रहे रंगों के त्योहार के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। हालांकि, तराई क्षेत्र में यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को सामाजिक विकृतियों और बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही देश में सामाजिक सद्भाव और एकता बनाए रखने में मदद कर सकता है। उत्सव…
कोलकाता: भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने फोन और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए ताकि खराब फॉर्म के दौर में भी उनका आत्मविश्वास न डगमगाए और आखिर में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के करो या मरो मैच में मैच विजेता पारी खेलकर लय हासिल कर ली। सैमसन ने रविवार को यहां खेले गए सुपर आठ के मैच में 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुपर आठ के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका…
दुबई: ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में अब तक कसे कम 555 लोग मारे गए हैं। ईरानियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को यह जानकारी दी। संस्था ने कहा कि अब तक 131 शहर हमले की चपेट में आ चुके हैं।
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 मार्च। रविवार की शाम सैर-सपाटे के लिए निकले छह दोस्तों में से दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अमहा तालाब की है। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। पूरे इलाके में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, हिमांशु चहांदे (21), निवासी बंधवापारा और शिवम मानिकपुरी (20), निवासी देवरीखुर्द, अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रविवार शाम बहतराई और खमतराई के बीच स्थित अमहा तालाब घूमने गए थे।दोस्तों के मुताबिक, सभी तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे।…
शेयर बाजार: पश्चिम एशिया में अचानक गहराए भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के हालात ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का माहौल बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ खुले, जिससे चंद मिनटों में निवेशकों के 7.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,743 अंक टूटकर 78,543 पर और निफ्टी 519 अंक गिरकर 24,659 पर खुला, जिससे 25,000 का अहम सपोर्ट लेवल टूट गया। सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स 1,059.41 (1.30%) अंकों की गिरावट के साथ 80,227.78 के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, 50 शेयरों वाला…
कुवैत: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए थे, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है। अबू धाबी में भी सुनाई दिए धमाकेसंयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया और सूत्रों के अनुसार, शहर में…
🔴मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभसीजी न्यूज ऑनलाइन,01 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
