Author: atulpradhan

रायपुर शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से विगत रात्रि आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है. मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की, वहीं गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे यशस्वी साहित्यकारों ने इसी मिट्टी से अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र…

Read More

विशाखापत्तनम. भारतीय नौसेना छह अक्टूबर को यहां नौसेना डॉकयार्ड में दूसरे ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘अंद्रोत’ को सेवा में शामिल करेगी. सेवा में शामिल करने के समारोह की अध्यक्षता पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे. पूर्वी नौसेना कमान की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ”भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में दूसरे ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘अंद्रोत’ को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार है.” विज्ञप्ति में कहा गया है, ”अंद्रोत का नौसेना में शामिल होना, क्षमता वृद्धि और स्वदेशीकरण की…

Read More

नयी दिल्ली. आयात शुल्क (टैरिफ) पर वाशिंगटन की नीति को लेकर भारत-अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी व्यापार समझौते में नयी दिल्ली की “लक्ष्मण रेखाओं” का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में “साझा आधार” खोजने के प्रयास किये जा रहे हैं. जयशंकर ने एक कार्यक्रम के संवाद सत्र में स्वीकार किया कि भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं, और इनमें से कई प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप न दिए जाने से जुड़े हुए हैं. विदेश…

Read More

रायपुर. प्रदेश भर के युवा कवियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रदेश भर के 1038 युवा कवियों ने प्रतियोगिता में  सहभागिता की। संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का  फाइनल मुकाबला शनिवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर की निधि तिवारी ने प्रथम स्थान, बिलासपुर की ही मीरा मृदु ने द्वितीय तथा सरगुजा की अलीशा शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा कवि सम्मेलन में तीनों को क्रमशः 50 हजार, 30 हजार एवं 20…

Read More

अल ऐन. भारत की युवा शटलर श्रेयांशी वालीशेट्टी ने रविवार को यहां तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में हमवतन तस्नीम मीर को हराकर 120,000 डॉलर इनामी राशि के अल ऐन मास्टर्स में महिला एकल वर्ग का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीता.पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाली तेलंगाना की 18 वर्षीय खिलाड़ी श्रेयांशी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार संयम दिखाया और 49 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 15-21, 22-20, 21-7 से जीत हासिल की. हरिहरन अम्साकरुनन और एम आर अर्जुन की जोड़ी ने 35 मिनट तक चले पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि आज हम सब तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की यह महती जिम्मेदारी है कि हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और गौरव गाथा को देश-विदेश के हर कोने तक पहुँचाएँ। इसके लिए हम सबको जागने की जरूरत है। श्री साव रविवार को यहाँ हमर चिन्हारी साहित्य समिति और सोच विचार मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में शांति नगर स्थित विमतारा भवन “हमर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी तिमाही पत्रिका” वेबसाइट के उद्घाटन और पत्रिका का विमोचन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है. यहां लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, सोना, हीरा और कॉपर जैसे बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं. हाल की खोजों से राज्य क्रिटिकल और दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में और सशक्त हुआ है. मुख्यमंत्री साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ भौमिकी एवं खनन संचालनालय, तथा कोल इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित हुए. साथ ही 5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी की गई और 9 खदानों…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि गायक जुबिन गर्ग के अंतिम समय में सिंगापुर में नौका पर उनके साथ मौजूद लोगों की वापसी ”पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगी”, लेकिन यदि वे छह अक्टूबर की समय सीमा के भीतर एसआईटी जांच के लिए नहीं आते हैं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे. शर्मा ने कोकराझार में एक कार्यक्रम से इतर कहा, ”उनकी वापसी पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगी. असम सरकार उन्हें सिंगापुर से वापस नहीं ला सकती, लेकिन हम उनके माता-पिता से बात कर सकते हैं ताकि वे उन्हें जांच के लिए…

Read More

कीव. रूस द्वारा शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई.अधिकारियों ने बताया कि यह एक बड़ा हमला था जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे. क्षेत्रीय अधिकारियों और यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन सेवा ने बताया कि कम से कम चार अन्य लोग घायल…

Read More