लेखक: atulpradhan

प्रदेश में टेक्सटाईल तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनायेंरायपुर, 01 सितम्बर 2026। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे राज्य में टेक्सटाईल उद्योग की संभावनाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना बनायें। उन्होंने कहा कि तकनीकी वस्त्र उद्योग के लिए प्रदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से आवश्यक सहयोग लेकर कार्य करें।बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बाजार विकास, अनुसंधान, नवाचार और…

Read More

दुर्ग, 01 सितंबर 2026। रायपुर में 2 सितंबर को प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा।राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए अंजोरा बाईपास- पुलगांव चौक- अंडा- रिसामा- मचांदुर- गाड़ाडीह- मर्रा- फुंडा- पाटन- तरीघाट होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।इसी तरह सिरसा गेट चौक…

Read More

बैंक भी 6 दिन रहेंगे बंददुर्ग, 01 सितंबर 2026। सितंबर का महीना छत्तीसगढ़ में छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और हरितालिका तीज सहित सप्ताहांत की छुट्टियों के चलते सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और बैंकों में अलग-अलग दिनों पर अवकाश रहेगा। ऐसे में लोगों को बैंकिंग और अन्य जरूरी काम छुट्टियों से पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है।4 सितंबर को जन्माष्टमी, लगातार तीन दिन छुट्टीछत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन सरकारी कार्यालय…

Read More

6 घंटे से ED की जांच जारीभिलाईनगर, 1 सितंबर 2026। CGPSC घोटाला प्रकरण की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई ED की कार्रवाई छह घंटे बाद भी जारी है। बताया जा रहा है कि ED की टीमें छत्तीसगढ़ में करीब सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही हैं।ED की एक टीम भिलाई स्थित चंद्रवंशी के निवास पर भी पहुंची है। यहां अधिकारियों द्वारा घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सामग्रियों की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा विकसित छत्तीसगढ़ नियद नेल्लानार से गांवों में पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान में 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षणरायपुर, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती का सामना करने वाला छत्तीसगढ़ आज शांति, विश्वास और विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश अब विकास की नई इबारत लिख रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना, पर्यटन और आजीविका सहित सर्वांगीण विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से…

Read More

भिलाईनगर, 1 सितंबर 2026। भिलाई-3 के विश्व बैंक कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी।जानकारी के अनुसार ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियों में चंद्रवंशी के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है, जिसे मकान के बाहर तैनात किया गया है।बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान…

Read More

हिंसा और नक्सलवाद का महिमामंडन करने वाली मानसिकता भी समाज के लिए घातक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पररायपुर 31 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक निजी चैनल के साक्षात्कार के दौरान कहा कि नक्सलवाद के समर्थन में बात करने वाले और कुख्यात नक्सली हिड़मा , जिसने सैकड़ो निर्दोषों की हत्या की, उसे आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली हैं ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के लंबे और पीड़ादायक दौर से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह…

Read More

10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में हुई प्रमाणितरायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की है। मंडल द्वारा एजेंसी की 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात करते हुए उसे मंडल में कार्यरत एजेंसियों की काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज किया गया है।उल्लेखनीय है…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उद्योग की अधिक भागीदारी का किया आह्वानरायपुर 31 अगस्त 2026। खान मंत्रालय ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की 8वीं श्रृंखला पर रोड शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में तथा कोयला एवं खान मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा सीएमडीसी के…

Read More

रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसीरायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आई है। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस कर रही हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सारबहरा निवासी श्रीमती पूनम धावरिया भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है।राशि प्राप्त होने पर…

Read More