What's Hot
- रिटायरमेंट के लिए कौन-सी पेंशन योजना है सबसे बेहतर? जानिए NPS, UPS, APY, EPS और OPS में फर्क – |
- ओएनजीसी का अगला नेतृत्व कौन करेगा? नियम में बदलाव से उच्च जोखिम वाली नेतृत्व प्रतियोगिता का द्वार खुला – भारतीय पीएसयू
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीपीएसयू अधिकारियों के लिए दक्ष नेतृत्व कार्यक्रम के तीसरे बैच का उद्घाटन किया – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ पुलिस में जल्द बड़ा IPS फेरबदल संभव,बदल सकते हैं कई रेंज IG व SP
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबलों में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से दी पटखनी
- सनोज कुमार झा को एनएलसी इंडिया का अंतरिम सीएमडी नियुक्त किया गया, प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली सेवानिवृत्त हुए – भारतीय पीएसयू
- AI तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
Author: atulpradhan
रायपुरछत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. वे छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे. विकासशील 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. शासन ने उनका आदेश जारी कर दिया है. वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर होंगे. सीनियर अधिकारियों को किया सुपरसीडआईएएस विकासशील की नियुक्ति में 4 सीनियर अधिकारियों को सुपरसीड किया गया है. इन अफसरों में रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब पौने चार साल तक मुख्य सचिव रहेंगे.…
चंडीगढ़: मिग 21 आज रिटायर हो रहा है। 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का शौर्य बढ़ाने वाले जंगी जहाज को चंडीगढ़ में विदाई दी जाएगी। मिग 21 को विदाई का औपचारिक कार्यक्रम शुरू मिग 21 को अलविदा कहने का औपचारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनके साथ सीडीएस अनिल चौहान हैं। रिटायर विंग कमांडर बोले-मिग एक खूबसूरत मशीन सेवानिवृत्त विंग कमांडर राजीव बत्तीश ने कहा कि मिग-21 की एक बहुत लंबी कहानी है और इतने सारे लोगों का यहां एकत्र होना इस बात का…
रायपुर। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। उन्होंने कहा कि जल…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान…
चंडीगढ़: मिग 21 आज रिटायर हो रहा है। 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का शौर्य बढ़ाने वाले जंगी जहाज को चंडीगढ़ में विदाई दी जा रही है। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का आखिरी सलाम विदाई समारोह में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए। आसमान में आखिरी बार दिखी मिग की ताकत कुल छह मिग विमान ने आसमान में आखिरी बार ताकत दिखाई। सातवीं महिला पायलट स्कवाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी मिग 21 उड़ाया। पैंथर फॉरमेशन…
भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें जीएसटी रिफार्म की भाजपा नेताओं ने बधाई दी। विधायक रिकेश सेन के साथ महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी मौजूद रहे।विधायक सेन ने सुपेला मार्केट के सराफा लाईन, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में व्यवसायियों के प्रतिष्ठान पहुंचकर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। सेन ने जीएसटी रिफार्म के बाद आए बदलाव के संबंध में व्यापारियों से चर्चा भी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार जीएसटी रिफार्म के बाद से ही दीपावली की खरीददारी होने लगी है। त्यौहार से पूर्व जीएसटी…
रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। यहां किराए के मकान में रह रहे नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने इलाज का बहाना बनाकर मकान किराए पर लिया था और लंबे समय से शहरी नेटवर्क में सक्रिय थे।गिरफ्तार आरोपियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) बताए जा रहे हैं। दोनों मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल ये रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा में रह रहे थे। पुलिस को शक है कि ये बीते 5-6 साल से…
बेमेतरा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी ने यह घटना को अंजाम दिया।हत्या करने…
भारत-पाकिस्तान फाइनल: चरण में तीन में से दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में पहुंची पाकिस्तान टीम ने गुरुवार को एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले भारतीय टीम ने बुधवार को बांग्लादेश पर 41 रन से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। सुपर-4 की अंक तालिका में भारत दो मैचों में चार अंक और 1.357 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। अब उसको अपना इस चरण का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जिसमें टीम फाइनल से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को सुपर-4 में…
भिलाई। अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी की तीन फैकल्टी को शामिल किया गया है। रूंगटा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट व रजिस्ट्रार डॉ. एजाजुद्दीन, स्कूल ऑफ फार्मेसी की डायरेक्टर डॉ. मधुलिका प्रधान और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्णा यादव का नाम दुनिया के श्रेष्ठवैज्ञानिकों की सूची में जोड़ा गया है।स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस सूची में 6200 वैज्ञानिक भारतीय हैं, जिसमें भिलाई के तीन प्रोफेसरों को जगह मिली है। रूंगटा यूनिवर्सिटी की इन फैकल्टी को यह मुकाम फार्मेसी की फील्ड में शानदार रिसर्च और…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
