- एसईसीएल आईपीओ: कोल इंडिया की अगली बड़ी लिस्टिंग $800 मिलियन जुटा सकती है – भारतीय पीएसयू
- अंताल्या में COP31: जलवायु प्रतिबद्धताओं से कार्यान्वयन तक – भारतीय PSU
- बीसीसीएल ने गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 31वीं वर्षगांठ मनाई, 64 शहीद कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी – भारतीय पीएसयू
- जी किशन रेड्डी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम कोलकाता में कोल इंडिया परिचालन की समीक्षा करेंगे
- Raipur Triple Murder: राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, एक साथ तीन लोगों की हत्या से दहला पूरा शहर, जानें आरोपी ने किस वजह से दिया वारदात को अंजाम – राष्ट्रवाणी
- अब पढ़ाई होगी और आसान! गूगल Chrome में आए 3 नए एआई फीचर्स, ओपन टैब से तैयार होगा टेस्ट, ऑडियो-वीडियो भी करेगा एनालाइज – राष्ट्रवाणी
- Truecaller पर अब दिखेगा LinkedIn का जॉब टाइटल और कंपनी, आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर – राष्ट्रवाणी
- कांडला में लगेगा ₹2300 करोड़ का पहला E-Methanol प्लांट, समुद्री जहाजों को मिलेगा ‘देसी’ ग्रीन फ्यूल – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बाजार में घबराहट क्यों?: सेंसेक्स चार दिन में 1600 अंक टूटा, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा; जानें क्या है कारण
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी भारी बिकवाली ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 1,580 अंक से अधिक टूट गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.7% की गिरावट के साथ 25,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। इस गिरावट के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 7.19 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ रुपये रह गया है। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या…
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके एशेज श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। पहली पारी में 384 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम जैकब बेथेल के 154 रन के बावजूद खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 342 रन पर आउट हो गई। इस तरह से पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला। लगातार विकेट गिरने…
टीम इंडिया को बड़ा झटका: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है। इससे वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं, जो 2026 टी20 विश्व कप से पहले आखिरी तैयारी का मौका था। यह चोट भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों के लिए चिंताजनक मानी जा रही है। चकित करने वाली चोट: तिलक को पेट में दर्दइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे, जब नाश्ते के…
IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद अब वह आगामी वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार अय्यर31 वर्षीय अय्यर को फिटनेस शर्त के साथ भारतीय टीम में शामिल किया गया था। चयनकर्ता और मेडिकल टीम उनकी लंबे समय से चली आ रही चोट के बाद वापसी को लेकर सतर्क थे…
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले माओवादियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इन कैडरों में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने “पूना मार्गेम” पहल के तहत आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग माओवादियों की पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और अबूझमाड़, छत्तीसगढ़ के सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई घटनाओं में शामिल थे। ये माओवादी राज्य सरकार की…
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में उसकी टीम की भागीदारी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसके साथ ‘काम करने की इच्छा व्यक्त की है।’ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे नाराज बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में होने वाले विश्व कप के उसके चार मैचों को सह मेजबान श्रीलंका में आयोजित…
नयी दिल्ली: देश के आठ प्रमुख शहरों में 2025 में आवासीय बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.48 लाख इकाइयों से अधिक रही। हालांकि औसत मूल्य वृद्धि में 19 प्रतिशत तक की वृद्धि के बीच मांग स्थिर बनी रही। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया बुधवार को आॅनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गृह ऋण पर ब्याज दरों में गिरावट, मजबूत आर्थिक वृद्धि और कम मुद्रास्फीति कुछ ऐसे प्रमुख कारक थे जिन्होंने आसन्न मंदी की आशंकाओं के बावजूद 2025 कैलेंडर वर्ष के दौरान आवास की मांग को बनाए रखने में मदद की। आंकड़ों के अनुसार,…
नयी दिल्ली: देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में दिसंबर में गिरावट दर्ज की गई। नए कारोबार एवं उत्पादन में विस्तार की दर 11 महीनों में सबसे धीमी रही और कंपनियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती से परहेज किया। मंगलवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर के 59.8 से दिसंबर में 58.0 पर आ गया। यह जनवरी के बाद से सबसे धीमी विस्तार दर को दर्शाता है। क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और…
Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इनमें से दो हत्याएं बीते 24 घंटे में अंजाम दी गई हैं। हैरान करने वाली बात है कि इन हत्याओं के बावजूद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। बांग्लादेश के नरसिंगदी में सोमवार को एक किराने की दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं सोमवार के ही दिन जशोर के मनीरामपुर में…
यरुशलम: भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों में गहराई लाने और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी चर्चाओं के बीच इजराइल में उपस्थित एकमात्र भारतीय ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रुपये में द्विपक्षीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर रहा है। एसबीआई इजराइल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी. मणिवन्नन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ भारत के सहयोगी देशों से होने वाले महत्वपूर्ण व्यापार एवं वैश्विक व्यापार समुदाय में भारतीय रुपये में व्यापार करने की बढ़ती रुचि को देखते हुए, हमारे बैंंिकग नियामक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय बैंकों को अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों के निर्यात एवं…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
