What's Hot
- NSE IPO में हिस्सेदारी बेच दिग्गज सरकारी इंश्योरेंस कंपनी कमाएगी मुनाफा, CMD ने बताया प्लान – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के BRICS देशों को दिए शानदार ऑफर से ट्रंप-EU की बढ़ेगी टेंशन? बनेगा नया बीमा और अनाज बाजार! – राष्ट्रवाणी
- JP Associates की तरह अनिल अंबानी की 5 कंपनियां जिन पर लगा ‘दिवालिया’ का ठप्पा, कैसे तबाह हुआ सब कुछ? – राष्ट्रवाणी
- Hanuman Ansh की ग्रैंड सक्सेस पर 21 वर्षीय प्रोड्यूसर ने जताई खुशी, बोलीं- ‘नीब करोली बाबा का चमत्कार’ – राष्ट्रवाणी
- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’ – राष्ट्रवाणी
- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं? – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे ‘रसीला’ गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून – राष्ट्रवाणी
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकरायपुर, 18 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के मुख्य बिंदु…
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 4 दिवसीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुतिरायपुर, 18 अगस्त 2026। रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर 18 से 21 अगस्त तक चलने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में खेल प्रतिभाओं के उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक…
देशभर से रेडियो श्रोता और उद्घोषक होंगे शामिल, प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्रभिलाई नगर 18 अगस्त 2026। इस्पात नगरी भिलाई में अखिल भारतीय रेडियो-श्रोता सम्मेलन 19 और 20 अगस्त को आयोजित है। जिसमें देश भर से 500 से ज्यादा रेडियो श्रोता शामिल होंगे। आयोजन में दोनों दिन आयोजन स्थल पर रेडियो सेट, छत्तीसगढ़ी गहने, कलेवा, सिनेमा, साहित्य, पेंटिंग और बस्तर आर्ट की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।दो दिवसीय सम्मेलन में बुधवार 19 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे उद्घाटन समारोह डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 में होगा। मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर होंगे। अध्यक्षता अशोक बजाज, संयोजक…
दुर्ग नगर निगम को नई आयुक्त मिलींराष्ट्रवाणी 18 अगस्त 2026। राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। तबादले में प्रमुख सचिव से लेकर कलेक्टर और विभिन्न विभागों के संचालक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।आदेश के अनुसार सोनमणि बोरा (1999 बैच) को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नगरीय…
राष्ट्रवाणी, 18 अगस्त 2026। अनुसूचित जनजाति समुदाय के पंचायत सचिव तुलसी कुमार ध्रुव के साथ कथित जातिगत दुर्व्यवहार के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एफआईआर दर्ज करने, निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।सोमवार को बीएसपी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सात दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की।विवाद की शुरुआत 24 अप्रैल को…
चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशिराष्ट्रवाणी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, कलाकारों का सम्मान बढ़ाना तथा कला दलों के सतत विकास को नई गति प्रदान करना है।योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक…
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘विभागीय आयोजन 2026’ की श्रृंखला में चार दिवस होगा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम मुक्ताकाशी मंच पर सजेगी कला और संगीत की सुरमयी शामरायपुर, 18 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कला, संस्कृति और शास्त्रीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘विभागीय आयोजन 2026’ की श्रृंखला के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु की सौंदर्यपूर्ण अनुभूतियों और भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा को केंद्र में रखकर आयोजित यह कार्यक्रम 21, 22, 24 एवं 25 अगस्त को रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में आयोजित…
राष्ट्रवाणी, 18 अगस्त 2026। साप्रवि ने 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और उनके प्रशासनिक कार्यालय भी बंद रहेंगे।इस संबंध में आईबाक छत्तीसगढ़ ईकाई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री साय से भेंट कर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। तदनुसार सीएम के निर्देश पर जीएडी ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 29 अगस्त को सीएल लेने पर बैंक अधिकारी कर्मचारी तीन दिन छुट्टी का फायदा उठा सकेंगे।Oplus_16908288
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्नरायपुर, 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (सीजीसीडीएफ) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में डेयरी क्षेत्र का समग्र विकास, दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि, महिला दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी बढ़ाना और दुग्ध संग्रहण व विपणन अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करना रहा।बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष फोकसबस्तर संभाग के सात जिलों में बड़ी संख्या में ग्रामीण व अनुसूचित जनजाति परिवार पशुपालन से जुड़े हैं। क्षेत्र में लगभग…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारीरायपुर. 17 अगस्त 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4000 दर्शक क्षमता के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
