What's Hot
- आदिम जाति विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले
- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
- रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अतुल गुप्ता ने भारतीय पीएसयू इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के नए सीएमडी का पदभार संभाला
- एससीएससी 4 जुलाई को एनटीपीसी सीएमडी के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा; गुरदीप सिंह के उत्तराधिकारी की संभावना जल्द ही – भारतीय पीएसयू
- एफओपीओ ने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया, तेल पीएसयू अधिकारियों के लिए चौथी वेतन संशोधन समिति के शीघ्र गठन का आग्रह किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी बाढ़ ने ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना शुरू की – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में 17 पीएसयू महिला नेताओं को सम्मानित किया गया
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली. मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ के निर्माताओं ने खेद प्रकट किया है और वादा किया है कि वे उस संवाद को हटा देंगे जिससे ‘कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है’. कल्याणी प्रियदर्शन, सैंडी और नसलैन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है और यह 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दुलकर सलमान ने अपने प्रोडक्शन बैनर वेफेयरर फिल्म्स के तहत इसका निर्माण किया है. इस फिल्म के एक दृश्य की आलोचना हो रही है जिसमें सैंडी का निभाया किरदार इंस्पेक्टर नचियप्पा गौड़ा बेंगलुरु की लड़कियों को अपमानजनक तरीके…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया. रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा. उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौल पौधरोपण किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुंची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी…
बलिया/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला शाखा की सदस्यों ने लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी (केतकी सिंह की) नाबालिग बेटी को परेशान किया. सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी सदमे में है और अब लखनऊ में पढ.ाई जारी रखने को तैयार नहीं है. सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे बलिया जिले के बांसडीह से विधायक केतकी सिंह को ‘टोटी’ भेंट करने आई थीं. यह विरोध प्रदर्शन सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अयोध्या…
कीव. रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 500 से अधिक ड्रोन और दो दर्जन मिसाइलें दागीं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेता यूक्रेनी सुरक्षा को मजबूत करने और अब तक अमेरिकी नेतृत्व वाले असफल शांति प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से बातचीत जारी रखे हुए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले के मुख्य लक्ष्य नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से ऊर्जा सुविधाएं थीं. उन्होंने कहा कि रूस ऊर्जा सुविधाओं को सर्दी से पहले निशाना बनाकर अपने पड़ोसी को परेशान करने की आक्रामक नीति पर काम…
रायपुर जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत व कई अन्य के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। साथ ही घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। सीएम साय ने कहा, इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगतों…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने बताया कि वह और उनकी पत्नी नेहा ने 17 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने का फैसला किया है. देशपांडे ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर बताया कि दोनों का कानूनी रूप से अलगाव सितंबर 2024 में हुआ. उन्होंने लिखा, ”प्रिय मित्रों, आप सभी अपने-अपने तरीके से मेरी यात्रा का एक सार्थक हिस्सा रहे हैं और इसलिए मैं आपके साथ एक निजी और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहता हूं. मैंने आपमें से कुछ लोगों के साथ यह जानकारी पहले ही साझा की है. शादी के…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में “बच्चा बदले जाने” का आरोप लगाने वाली एक दंपति की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है और कहा है कि इस मामले पर विचार किए जाने की आवश्यकता है. न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने एक सितंबर को छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर स्थित अस्पताल के निदेशक सहित अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा था. पीठ ने कहा, “मामले पर विचार की आवश्यकता है. प्रतिवादियों को नोटिस जारी करें, जिसका जवाब चार सप्ताह में दिया जाए.” याचिकाकर्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के…
तिरुवरुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति परंपरा और आधुनिकता का सर्वश्रेष्ठ समन्वय है और जो लोग इसे अपना सकते हैं और नए कौशल सीख सकते हैं, वे बदलाव के अगुआ बनेंगे. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक स्तर के उच्च मानकों को बनाए रखने और बौद्धिक जिज्ञासा एवं आलोचनात्मक चिंतन को बढ.ावा देने वाला प्रेरक वातावरण बनाने के लिए विशेष प्रशंसा का पात्र है. उन्होंने कहा, ”भारत में, हमारी महान और प्राचीन परंपराएं हैं जो ज्ञान के लिए ज्ञान की तलाश करती…
महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तीजा महिलाओं का मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण रायपुरसावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
