Author: atulpradhan

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊंचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण एक पुल के नीचे फंसे 25 बंजारा परिवारों को बुधवार को पुलिस ने बचाया। पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण पुलवामा, शोपियां और कुलगाम समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। अनंतनाग जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अनंतनाग पुलिस ने आंग अंजवाला में तेजी से बचाव अभियान चलाया और लिद्दर नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण फंसे 25 बंजारा परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।’’ उन्होंने कहा…

Read More

खैरागढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष और पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने ज़मीन संबंधी कार्य को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था. पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 9 हज़ार रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी. योजना…

Read More

कोलकाता: ग्रामीण भारत के लिए जीवन, स्वास्थ्य और संपत्ति का एक समग्र बीमा उत्पाद ‘बीमा विस्तार’ दिसंबर, 2025 तक पेश किया जा सकता है। एक बीमा उद्योग संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल की बीमा जागरूकता समिति (आईएसी-लाइव) के चेयरमैन कमलेश राव ने बताया कि यह बीमा खासतौर पर ग्रामीण भारत के लिए तैयार किया गया है और इसे सभी बीमा कंपनियां एक समान प्रीमियम दर पर बेचेंगी। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। परिषद में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सहित सभी 26 जीवन बीमा कंपनियां सदस्य हैं।…

Read More

भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला मरीज की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली. परिजन निजी वाहन से मरीज को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, इस दौरान रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे मरीज की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बीती रात ग्राम मेड़ो में 29 वर्षीय संतोषी सेन को सांप ने डंस दिया. रात 2 बजे महिला को दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,…

Read More

नयी दिल्ली: अभिनेत्री-फिल्मकार नंदिता दास 30वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में सात सदस्यों के निर्णायक मंडल में शामिल हैं जिसके अध्यक्ष कोरियाई फिल्मकार एन. होंग-जिन हैं। फिल्मोत्सव के आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की। “अर्थ”, “फायर” और “बवंडर” जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली नंदिता दास ने 2008 में फिल्म “फिराक” का निर्देशन किया था। वह कान समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में निर्णायक मंडल का हिस्सा रह चुकी हैं। बीआईएफएफ के निर्णायक मंडल में हांगकांग के अभिनेता टोनी लेउंग का-फाई भी शामिल हैं। बीआईएफएफ में पांच श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, ‘स्पेशल ज्यूरी प्राइज’, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री और…

Read More

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए ‘जो कुछ भी जरूरी हो’ वह करेंगे। पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें संभवत: जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान काम के अधिक बोझ के कारण लगी थी। पैट कमिंस न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला और एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इस 32 साल के तेज गेंदबाज को हालांकि उम्मीद है कि वह 21 नवंबर से पर्थ में होने…

Read More

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा में 33 लाख के ईनामी नक्सली समेत कुल 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें  1 एसीएम,  4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य हैं. इनमें से एक PLGA बटालियन (माओवादी संगठन) की सक्रीय हार्डकोर महिला नक्सली थी. इन सभी ने आज सुकमा पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण किया है. बता दें, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के चलते नक्सलियों पर भारी दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही सरकार द्वारा आत्मसमर्पिण करने वाले नक्सलियों…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। पार्टी ने बताया कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। इससे पहले, आज केजरीवाल ने घोषणा की थी कि पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली से हर दिन हमारे नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी बाढ़ राहत…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी…

Read More