लेखक: atulpradhan

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर टकरा गई थी. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे को लेकर रेलवे की जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी है. इस जांच में मृतक लोको पायलट विद्यासागर को दोषी पाया गया है.इस घटना पर ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारी ने तोरवा थाने में इसे लेकर शिकायत दी. जिसके बाद FIR दर्ज किया गया है.…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी को आरोपी नौकरानी ने 5 महीने में अंजाम दिया था। भिलाई 3 थाना पुलिस ने प्रार्थी विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 4 नवम्बर को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसके सोने के जेवर गायब थे। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू…

Read More

भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के प्राचार्य सविता त्रिपाठी, डायरेक्टर मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी का आज 06 नवंबर को चेन्नई के रेला अस्पताल में सुबह लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। पिछले 8 माह से चेन्नई में उनका उपचार जारी था। पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से गृह निवास नेहरू नगर भिलाई दुर्ग लाने की तैयारी चल रही है। पार्थिव शरीर कल 7 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर तक पहुंचेगी। उसके बाद अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग में संपन्न होगा।

Read More

रायपुर। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार शाम नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री, सांसद एवं विधायक उपस्थित थे।राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को महादेव सट्टेबाजी ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. वह दुबई से भागकर किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है. न्यायालय ने कहा कि सफेदपोश अपराध के आरोपियों के लिए अदालतों और जांच एजेंसियों को ”खिलौना बनाने” नहीं दिया जा सकता है. न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने आरोपी उप्पल के कानून से बचने पर गंभीर नाराजगी जताई और कहा, ”यह अदालत के विवेक को झकझोरता है, अब कुछ करना ही होगा.” बताया जाता है कि भारत…

Read More

रायपुर. जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है. इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे. जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. आज कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने देशदेखा पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.…

Read More

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की. साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए. उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में…

Read More

रायपुर. उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल डेका उपस्थित थे. उप राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनरउप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को आज राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका भी थे.

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बिलासपुर रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच और मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को कथित तौर पर लाल सिग्नल पार करने के बाद एक मेमू (मेनलाइन इले्ट्रिरक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से छह महिलाओं सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे मुंबई-हावड़ा रेल खंड पर बिलासपुर और गतोरा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब पैसेंजर ट्रेन (कोरबा जिले…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया. देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर शो का आनंद लिया. आज प्रदेशवासियों के लिए वायु सेना का एयर शो कमाल का अनुभव रहा. सेंध जलाशय के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए. आसमान में पंछियों के झुंड…

Read More