Author: atulpradhan

बीजिंग. चीन के विदेश मंत्री वांग यी बुधवार को इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे, जहां वह वार्षिक रणनीतिक वार्ता में भाग लेंगे और संबंधों की समीक्षा करेंगे. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान, चीन के रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के साथ अपने संबंधों को फिर से सुधारने का प्रयास कर रहा है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को बताया कि वांग 20 से 22 अगस्त तक पाकिस्तान का दौरा करेंगे और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के साथ चीन-पाकिस्तान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर में भाग लेंगे. इस्लामाबाद…

Read More

नयी दिल्ली. भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर निराशा जताते हुए इसे दुखद और गलत बताया जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखे जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया. बीसीसीआई ने यूएई में नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है . अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा ,” चयन ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही . जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निजी क्षेत्र की सहभागिता से सरकार के कार्यों को बल मिलेगा. बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित किया…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए. राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब “पेशी पर पेशी” का दौर खत्म हो— सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण…

Read More

मुंबई. ”भारत की खोज” और ”वागले की दुनिया” जैसे टीवी शो और ”3 ईिडयट्स” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले बुजुर्ग अभिनेता अच्युत पोद्दार का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 साल के थे. अभिनेता अच्युत पोद्दार को कल शाम करीब चार बजे जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पोद्दार ने ”दबंग 2” और ”फेरारी की सवारी” जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में सहायक लेकिन अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाईं. राजकुमार हिरानी की ”3 ईिडयट्स” (2019) में एक…

Read More

सेंट लुई. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर लाइव विश्व रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. प्रज्ञाननंदा अब अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. अमेरिकी खिलाड़ी ने सोमवार को पहले राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया. पहले राउंड के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने पोलैंड के डुडा जान-क्रिजस्टोफ के साथ ड्रा खेला, जबकि वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले सैमुअल सवियन ने अपने अमेरिकी हमवतन वेस्ली सो के साथ अंक बांटे. फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को होगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भाजपा के एक बयान के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 10.30 बजे निर्धारित है. हालांकि, पार्टी ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम या संख्या का खुलासा नहीं किया है. राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार तक राज्य में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री रहे हैं. वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित 11 सदस्य हैं. सूत्रों के मुताबिक., छत्तीसगढ़ “हरियाणा मॉडल” अपना सकता है, जहां 90 सदस्यीय विधानसभा…

Read More

गया जी. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र एजेंडा बिहार में विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तेमाल करने और बाद में उन्हें हाशिये पर डालकर अपना मुख्यमंत्री बनाने का है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से इतर “पीटीआई-भाषा” से बातचीत में यह भी कहा कि बिहार के लोग आज भी भाजपा को सीधे नेतृत्व नहीं देना देना चाहते, इसलिए वह चोर दरवाजे से सत्ता में आना चाहती है. कुमार ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित “वोट…

Read More

नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-रूस की ”समय की कसौटी पर खरी उतरी” साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को मॉस्को की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने के फैसले से भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव है. इस शुल्क में रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर लगाया गया 25 प्रतिशत का जुर्माना भी शामिल है. विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि वह व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक,…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही. जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के साथ वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा मोटर्स में बढ़त के साथ बीएसई सेंसेक्स 371 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 25,000 अंक के करीब पहुंच गया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,644.39 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 482.13 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत चढ़कर 24,980.65 अंक पर पहुंच गया.…

Read More