Author: atulpradhan

कोलकाता. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा. उन्होंने आईआईटी-खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस पर कहा कि भारत ने 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनने का लक्ष्य तय किया है. अदाणी ने छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हम गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहे हैं. इसकी क्षमता 30 गीगावाट होगी और यह 500 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा.” उन्होंने बताया, ”हम वार्षिक…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा. इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने भिलाई नगर पालिक निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा…

Read More

मेरठ/नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सेना के एक जवान पर टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के संबंध में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. भारतीय सेना ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालक पर भारी जुर्माना लगाते हुए उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना रविवार शाम सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर हुई. उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तैनात गोटका गांव के…

Read More

लंदन/न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस से कच्चे तेल की ‘अवसरवादी’ खरीद को लेकर भारत की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि भारत को अमेरिका के एक रणनीतिक साझेदार की तरह काम करना चाहिए. व्हाइट हाउस के व्यापार और विनिर्माण मामलों के सलाहकार ने सोमवार को ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ के लिए लिखे एक लेख में भारत पर प्रतिबंधित कच्चे तेल को उच्च मूल्य वाले निर्यात में बदलकर रूसी तेल के लिए एक वैश्विक ‘क्लियरिंग हाउस’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया. नवारो लिखते हैं, ”रूसी कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने सोमवार को आगाह करते हुए कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ को ‘भारत की जरूरतों’ के अनुसार सब कुछ बनाने’ में नहीं बदलना चाहिए क्योंकि इससे देश में निवेश और उत्पादकता प्रभावित होगी. सुब्बाराव ने यह भी कहा कि अमेरिका के भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क से सबसे महत्वपूर्ण विदेशी बाजार अमेरिका में भारतीय वस्तुओं की लागत बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा, ”अगर ‘मेक इन इंडिया’ को ‘भारत की जरूरतों के अनुसार सब कुछ बनाने’ में बदला जाता है, तो हम चीन से निवेश आर्किषत करने का मौका…

Read More

नयी दिल्ली. पाकिस्तान अगर 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेता है तो उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है. हॉकी इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा उपलब्ध कराएगी, लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यात्रा करने से इनकार कर दिया है. आयोजकों ने आठ टीमों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह भरने के लिए बांग्लादेश से…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग के शहीद होने तथा तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है. मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे. उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि सिंधु जल संधि सबसे बड़ी भूलों में से एक थी और इसे निलंबित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और गंभीर ”ऐतिहासिक भूल” को सुधारा है. नड्डा ने 1960 की संधि को ”नेहरू की बहुत बड़ी भूल” बताते हुए आरोप लगाया कि इसने भारत की जल सुरक्षा और राष्ट्रीय हित को स्थायी रूप से खतरे में डाल दिया. उन्होंने कहा, ”सिंधु जल संधि, 1960 पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूलों में से एक थी जिसने राष्ट्रीय हित को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की वेदी…

Read More

काहिरा. गाजा में इजराइल द्वारा गत 22 महीनों से किये जा रहे हमलों में अबतक 62 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटों में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, जिससे सात अक्टूबर, 2023 को शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध में मरने वालों की संख्या 62,004 हो गई है. उसने बताया कि इस अवधि में 156,230 लोग घायल हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सहायता एजेंसियों से मदद की पाने की कोशिश करने या सहायता वितरण स्थलों के पास 1,965 लोग…

Read More

नयी दिल्ली. फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज पश्चिम बंगाल में रोकी गई, तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे. कोलकाता में शनिवार को फिल्म के ‘ट्रेलर’ ‘लॉन्च’ में बाधा डाली गई. अग्निहोत्री ने दावा किया कि पहले एक मल्टीप्लेक्स ने कार्यक्रम रद्द कर दिया और फिर उसे एक होटल में निर्धारित किया गया, जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पुलिस ने वहां पहुंच कर अनुमति लिए जाने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. फिल्म निर्देशक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व…

Read More