What's Hot
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
’पिछले ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल’ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की दी जानकारीरायपुर. 19 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य का सबसे बड़ा निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के विकास का आधार है। सड़कों, पुलों…
राष्ट्रवाणी, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बढ़ती साइबर अपराध गतिविधियों पर बेहतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए गृह विभाग ने स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए यह सेंटर सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) के रूप में काम करेगा।गृह विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सेंटर की जिम्मेदारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रशांत कुमार अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ के पद पर पदस्थ किया गया है।इसी तरह उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) गिरिजा शंकर जायसवाल को भी…
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठकरायपुर, 19 अगस्त 2026। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल नगर में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट प्रकरणों की होगी त्वरित जांचबैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत 186 व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों की जांच सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप…
मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ राष्ट्रवाणी, 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा। नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और आजीविका की जीवनधारा हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए केवल नदी के प्रवाह क्षेत्र पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके उद्गम स्थल और पूरे कैचमेंट एरिया को सुरक्षित करना जरूरी है।मुख्यमंत्री बुधवार को रायपुर के ओमाया गार्डन में आयोजित ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ…
राष्ट्रवाणी 19 अगस्त 2026। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उपराष्ट्रपति के प्रवास से जुड़ी सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।उपराष्ट्रपति 2 सितंबर को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके प्रवास को देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश…
प्रकाश पर्व से एक सप्ताह पहले निकलेगा नगर कीर्तनभिलाईनगर, 19 अगस्त 2026। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी का प्रकाश पर्व मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 5 जनवरी 2027 को मनाने को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, सिख यूथ सेवा समिति एवं भिलाई-दुर्ग के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने की।बैठक में प्रकाश पर्व की तिथि को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि मूल/संशोधित नानकशाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी…
राष्ट्रवाणी,, 19 अगस्त 2026। राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को उप सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर पदस्थ किया गया है। डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया है।हेमंत कुमार मत्स्यपाल को…
सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझावरायपुर,18 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सहूलियत और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने के विचार से समिति को अवगत कराया, ताकि राज्य का हर नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सके।नागरिक इन पते एवं माध्यमों से भेज सकते हैं अपने सुझावयूसीसी समिति के…
काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अनुबंध भी होगा निरस्तरायपुर, 18 अगस्त 2026। बस्तर संभाग में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत सरकार के आरआरपी (Road Requirement Plan) और आरसीपीएलडब्ल्यूईए (Road Connectivity Project in Left Wing Extremism Areas) के तहत चल रहे सड़क और पुल-पुलियों के कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।नवा रायपुर…
‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ से अधिक युवा, छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक पंजीकृतरायपुर 18 अगस्त 2026। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से व्यापक रूप से जोड़ना…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
