What's Hot
- रेगिस्तान में कुओं से तेल निकालने की तैयारी, ‘मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्या’ पर वेदांता का प्लान; ₹20000000000 का निवेश – राष्ट्रवाणी
- स्वस्थ उम्र बढ़ने को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता के जागृति धाम ने सेंट जेवियर्स कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के साथ साझेदारी की – राष्ट्रवाणी
- ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च? – राष्ट्रवाणी
- How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा – राष्ट्रवाणी
- Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- How To Cook In Kadai: कढ़ाई को कैसे करें प्रेशर कुकर की तरह इस्तेमाल? आसान हो जाएगी कुकिंग – राष्ट्रवाणी
- Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लंदन. लंदन जाने वाली एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना में घायल 10 लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है. ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की संभावना से रविवार को इनकार किया, क्योंकि आतंकवाद रोधी पुलिस की कार्रवाई बंद कर दी गई है. मामले में दो व्यक्ति अभी भी हिरासत में हैं, जिन्हें शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस ने पूर्वी इंग्लैंड के कै्ब्रिरजशायर के हंटिंगडन स्टेशन पर इन दोनों को पकड़ा. यह ट्रेन डोनकास्टर से ब्रिटेन की राजधानी के किंग्स क्रॉस स्टेशन की ओर जा रही थी, तथा निकटवर्ती…
नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘किंग’ 2026 में रिलीज होगी. निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. सिद्धार्थ ने पहले शाहरुख के साथ 2023 में ‘पठान’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. आगामी फिल्म ‘किंग’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मा्फ्लिलक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित है. शाहरुख के 60वें जन्मदिन के मौके पर इसकी घोषणा की गई. साथ ही शीर्षक का अनावरण वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें अभिनेता सिल्वर हेयरकट के साथ एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं. इसमें उनके एक्शन दृश्यों…
जकार्ता. भारत के पैरा-बैडमिंटन दल ने इंडोनेशिया पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसमें प्रमोद भगत और सुकांत कदम की जोड़ी के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों ने अलग अलग वर्ग में स्वर्ण पदक जीते. तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद ने सुकांत के साथ मिलकर पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 के फाइनल में इंडोनेशिया के द्वियोको और सेटियावान को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारत का दबदबा एसएल3 और एसएल4 पुरुष एकल वर्ग में भी रहा जिसमें नितेश कुमार और शिवकुमार पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बने. महिला एकल एसयू5 में मनीषा रामदास ने बेहतरीन प्रदर्शन…
विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्योत्सव स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने आमचो बस्तर हाट कियोस्क का उद्घाटन कर कलागुड़ी कैटलॉक का विमोचन किया। विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया उप मुख्यमंत्री साव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दंतेश्वरी मैय्या की पवित्र धरा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ अब 25 बरस का हो गया है। उन्होंने…
नयी दिल्ली.भारत में नक्सल हिंसा से प्रभावित जिलों के वर्गीकरण की ताजा समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल में नौ राज्यों में इनकी संख्या 46 थी, जो अब घटकर 38 रह गई है और ह्लचिंताजनक जिलोंह्व की श्रेणी में केवल चार तथा ह्लसबसे अधिक प्रभावित जिलोंह्व की श्रेणी में महज तीन जिले रह गए हैं. यह समीक्षा ‘वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना 2015’ के एक हिस्से के रूप में की गई, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारें इस खतरे का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करती हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15…
कीव. यूक्रेन के दक्षिण-पश्चिमी ओडेसा क्षेत्र में ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही रूस ने देश की ऊर्जा अवसंरचना पर भी हमला करना जारी रखा. देश के आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार, रविवार तड़के यूक्रेन के काला सागर तट पर ओडेसा क्षेत्र में एक कार पार्किंग पर रूसी ड्रोन ने हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ओडेसा के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि इस हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए. रूस द्वारा जपोरिज्जिया क्षेत्र पर ड्रोन और…
आरा/नवादा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘विकसित भारत’ की बुनियाद बिहार है और ‘विकसित बिहार’ का अर्थ है राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना. उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को रिकॉर्ड संख्या में सीट दिलाने जा रही है और ‘जंगलराज’ को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री ने आरा में आयोजित एक चुनावी सभा में कहा, ”राजग का घोषणापत्र बिहार के तेज विकास के लिए सर्मिपत एक दूरदर्शी दस्तावेज है. यह ईमानदार और स्पष्ट सोच वाला घोषणापत्र है, जबकि जंगलराज वाले झूठे वादों का पुलिंदा लेकर आए…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर साझा किया यह भावनात्मक पल रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की।…
गरियाबंद नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 3 अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस टीम को सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में छिपाई गई नक्सली सामग्री मिली. बरामद सामान में 4 नग कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाका एवं राशन सामग्री शामिल है. पुलिस का मानना है कि यह सामान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में डंप…
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा को बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा का प्रभार मिला। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी व बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन यहां से लगातार विधायक है और वर्तमान में प्रत्याशी है।विदित हो भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय टीम द्वारा आयोजित बिहार चुनाव प्रवासी कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में बैठक 11 सितंबर को संपन्न हुई।इसमें बिहार चुनाव प्रवासी कार्यकर्ता के नाते भिलाई से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा सम्मिलित हुए।उन्हें बांकीपुर विधानसभा में युवा मोर्चा के कार्यक्रम युवा चौपाल को…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
