लेखक: atulpradhan

  राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ राजधानी…

Read More

कोरबा कोरबा जिला अपनी समृद्ध जैव-विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां कई बार ऐसे जीव देखने को मिलते हैं जिनसे आम लोग चकित रह जाते हैं। इसी कड़ी में जिले के पासरखेत गांव में विशालकाय किंग कोबरा देख लोगों के होश उड़ गए। अचानक इतने बड़े विषधर सांप को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव…

Read More

यरुशलम: इजराइल ने 30 फलस्तीनियों के शव सौंप दिए हैं। गाजा स्थित एक अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा में फलस्तीनी चरमपंथियों द्वारा दो बंधकों के अवशेष इजराइल को सौंपे जाने के एक दिन बाद इन शवों को सौंपा गया है। अवशेषों की यह अदला-बदली युद्धविराम के बाद हुई है। दस अक्टूबर से शुरू हुए युद्धविराम का उद्देश्य इजराइल और हमास चरमपंथी समूह के बीच अब तक लड़े गए सबसे घातक और विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है।

Read More

नयी दिल्ली: मुगल बादशाह अकबर के पसंदीदा कलाकारों में से एक बसावन द्वारा बनाई गई चट्टानी परिदृश्य में हरी-भरी घास पर आराम फरमाते चीतों के परिवार को दर्शाती एक लघु कलाकृति ने क्रिस्टीज की लंदन नीलामी में सबसे महंगी भारतीय शास्त्रीय कला का रिकॉर्ड बनाया है। यह नीलामी 28 अक्टूबर को हुई, जिसमें यह कलाकृति 10,245,000 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 119.49 करोड़ रुपये) में बिकी। ‘‘राजकुमार और राजकुमारी सदरुद्दीन आगा खान के निजी संग्रह की असाधारण कलाकृतियों’’ में शामिल यह लघुचित्र क्रिस्टीज की नीलामी में अपने अनुमान से 14 गुना अधिक कीमत पर बिका। इस कलाकृति का शीर्षक ‘चट्टानी परिदृश्य में…

Read More

रायपुर/नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे और स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़ी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा की शुरूआत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2,500 बच्चों के साथ बातचीत से करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ‘ब्रह्माकुमारी’ के आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान के आधुनिक केंद्र ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन करेंगे।वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में…

Read More

कोरबा कोरबा थाना उरगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशुओं की तस्करी कर उनकी जान लेने के लिए ले जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जशपुर जिले से जुड़ी है, जहां पिकअप वाहन में 8 बैलों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इस खुलासे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है, जिससे तस्करी की आशंका थी। सूचना के आधार पर, थाना उरगा…

Read More

ओटावा: कनाडा की एक अदालत ने 2022 के हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल कैद की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘सिटी न्यूज़’ की एक खबर के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय की एक जूरी ने मंगलवार को बलराज बसरा को हत्या और आगजनी का दोषी ठहराया। ‘सीबीसी’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, एकीकृत हत्या जांच दल (आईएचआईटी) का कहना है कि बसरा 17 अक्टूबर 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय की ज़मीन पर स्थित एक गोल्फ क्लब में विशाल वालिया की गोली मारकर हत्या के मामले में…

Read More

हाइफा: इजराइल के हाइफा में दूसरे भारतीय फिल्म महोत्सव की भव्य शुरूआत हुई। दो हफ्ते तक चलने वाले इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 200 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की, जबकि यरूशलम में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के कारण पूरे देश में यातायात प्रभावित है। भारत को वैश्विक फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के भारत सरकार के प्रयासों के बीच इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय फिल्म जगत की समृद्ध और विविध विरासत का जश्न मनाने के लिए बृहस्पतिवार को हाइफा नगर पालिका के साथ मिलकर भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। भारतीय…

Read More

रायपुर सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि इन योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।मंत्री मती राजवाड़े ने कहा कि जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत प्रमुख कार्य में वार्ड 6…

Read More

रायपुर : विशेष लेख :राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव श्रम विभाग अंतर्गत 25 वर्षों की विभागीय उपलब्धियां रायपुर, छत्तीसगढ राज्य स्थापना के समय 16 जिलों में से 09 जिलों में श्रम कार्यालय तथा 04 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय संचालित है। वर्तमान में राज्य के समस्त 33 जिलों में श्रम कार्यालय तथा 10 जिलों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा वर्ष 2008 से रायपुर में इंडस्ट्रीयल हाईजिन लैब का राज्य स्तरीय कार्यालय प्रारंभ किया गया है। राज्य स्थापना के बाद से वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार…

Read More