Author: atulpradhan

बर्मिंघम. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पूरी तरह से फिट जसप्रीत बुमराह को आराम देने के भारत के फैसले पर हैरानी जताई और कहा कि इस तेज गेंदबाज को एक महत्वपूर्ण मैच से बाहर बैठने का विकल्प नहीं दिया जाना चाहिए था. पिछले साल अक्टूबर से टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर से गुजर रहा भारत अपने पिछले नौ मैच में से सिर्फ एक जीत हासिल कर पाया है जो एक दशक से भी अधिक समय में उसका सबसे खराब प्रदर्शन है. शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम लीड्स में इंग्लैंड…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी पूर्वक कर अदा करना चाहिए. साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए. बैठक के…

Read More

प्रयागराज. संगम नगरी से एक नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसला कर केरल ले जाकर कथित रूप से उसका धर्म परिवर्तन कराने और उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास के मामले में पीड़ित लड़की का बुधवार को अदालत में बयान दर्ज किया गया. डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता का आज अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया. वहीं इस मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीम का गठन…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे. एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली दबाव और अमेरिकी शुल्क टाले जाने की समयसीमा समाप्ति की तारीख करीब आने के साथ सतर्क रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 288 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 88 अंक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख ने भी धारणा को प्रभावित किया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती तेजी को कायम नहीं रख पाया और अंत में 287.60 अंक यानी…

Read More

बर्मिंघम. यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को लंच तक दो विकेट 98 रन पर गंवा दिये. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया . जायसवाल और करूण नायर ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण का डटकर सामना किया . पहले घंटे में केएल राहुल (26 गेंद में दो रन) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट कर दिया. इसके बाद जायसवाल और नायर ने दूसरे विकेट के लिये 80 रन जोड़े. ब्रायडन कार्स ने लंच से ठीक पहले नायर को दूसरी स्लिप में…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार शाम जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के सिराकोंटा और दम्पाया गांव के मध्य की है. उन्होंने बताया कि पेगड़ापल्ली निवासी ग्रामीण विशाल गोटे (32) वन उपज (मशरूम) बटोरने के लिए गए थे तभी आईईडी धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि गोटे के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि उसे तत्काल मद्देड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

छत्रपति संभाजीनगर. स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों को हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दिए जाने के लिए प्राचार्य को धमकाने के आरोप में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है. कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के किसी प्रतिबंध से इनकार किया और कहा कि प्रतिबंध केवल परीक्षाओं के दौरान ही लगाए जाते हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को ‘पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी’ (पीईएस) इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई, जिसके बाद प्राचार्य अभिजीत वाडेकर ने कैंटोनमेंट थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि परीक्षाएं जारी थी, तभी अपराह्न…

Read More

श्रीनगर: श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच चुका है। हर साल आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का पहला चरण कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही बालटाल में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन की अभिलाषा लिए बेस कैंप में डेरा जमा चुके हैं। श्रद्धालुओं ने जैसे ही बालटाल बेस कैंप में कदम रखा, पूरे वातावरण में बम बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष गूंज उठे। शिवभक्ति से सराबोर इन भक्तों की आंखों में तीर्थ के प्रति आस्था…

Read More

इंदौर: ‘इंदौर की हेलन केलर’ के रूप में मशहूर 34 वर्षीय गुरदीप कौर वासु बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, लेकिन ये शारीरिक बाधाएं उन्हें सरकारी सेवा में आने का सपना देखने से नहीं रोक सकीं। गुरदीप का यह सपना सामाजिक, अकादमिक और सरकारी गलियारों से होकर गुजरे उनके लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार पूरा हो गया है। उन्हें प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में नियुक्ति मिली है। सामाजिक न्याय कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह देश का पहला मामला है, जब बोल, सुन और देख नहीं सकने वाली कोई महिला सरकारी सेवा में आई है। धिकारियों ने बुधवार को…

Read More

बिजनौर: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी व्हाट्सऐप के जरिये मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नगीना थाना प्रभारी (एसएचओ) तेजपाल ंिसह के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता शेख परवेज ने एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के हेल्पलाइन व्हाट्सऐप नंबर पर सांसद चंद्रशेखर आजा को 10 दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी वाला संदेश मिला है। ंिसह ने कहा कि शिकायत के आधार पर, संबंधित…

Read More