What's Hot
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
रायपुर. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल आरंग क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि…
कटक. दो दिन पहले दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हुई झड़प से जुड़ी हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद रविवार को कटक में तनाव बना रहा. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया. माझी और पटनायक की यह अपील विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए शाम को मोटरसाइकिल रैली आयोजित करने के बाद आयी. मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर, राज्य सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए कटक…
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान को जेएफ-17 जेट इंजन की आपूर्ति पर रूस के आगे बढ़ने की खबरों को रविवार को ”गैरजिम्मेदाराना सूचना युद्ध” करार दिया और इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के बजाय ”दुश्मन का पक्ष लेने” का आरोप लगाया. कांग्रेस ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान जेएफ-17 के लिए रूस द्वारा इंजन की आपूर्ति किए जाने संबंधी मीडिया खबरों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा था कि यह मोदी सरकार की कूटनीति की विफलता है और उसे देश को यह बताना चाहिए कि…
कोलंबो. भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रन से हराकर इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ वनडे में जीत के सिलसिले को जारी रखा। भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की और वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 12वें मुकाबले में जीत दर्ज कर शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। विश्व कप में यह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पांचवीं जीत है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था जबकि पाकिस्तान की यह दूसरी हार है। एशिया कप में भारत की…
The post कबीरधाम: एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत appeared first on Navabharat News. छत्तीसगढ. के कबीरधाम जिले में एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत : पुलिस। The post कबीरधाम: एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत appeared first on Navabharat News.
ठाणे. महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने साइबर गुलामी के लिए भारतीय युवाओं की थाईलैंड और म्यांमा में तस्करी करने और उन्हें मुक्त करने के लिए फिरौती वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. ये गिरफ्तारियां दो युवकों की शिकायत पर की गईं, जो विदेशी धरती पर किए गए अत्याचार और साइबर अपराध से बचने के लिए छह-छह लाख रुपये देकर भारत लौट आए थे. एमबीवीवी पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी आसिफ खान उर्फ ??नेपाली ने दो स्थानीय युवकों को नौकरी का वादा करके…
मास्को. रूसी रक्षा विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि जेएफ-17 में इस्तेमाल के लिए पाकिस्तान को आरडी-93 इंजन की कथित बिक्री वास्तव में दिल्ली को लाभान्वित करेगी. विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा भारत सरकार की आलोचना को अनुचित बताते हुए खारिज किया. मॉस्को स्थित प्रतिष्ठित प्रिमाकोव इंस्टीट्यूट में दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में नयी चुनौतियों पर अनुभाग के प्रमुख प्योत्र तोपीचकानोव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुझे नहीं लगता कि यहां आलोचना उचित है. अगर रूस द्वारा जेएफ-17 के लिए इंजन उपलब्ध कराने की खबरें सही हैं, तो इससे भारत को वास्तव में दो तरह से लाभ होगा.” उन्होंने…
The post अनीता हसनंदानी जी-टीवी के शो ‘छोरियां चली गांव’ की विजेता बनी appeared first on Navabharat News. नयी दिल्ली. टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी जी-टीवी के शो “छोरियां चली गांव” की विजेता बनी. यह शो 12 महिलाओं के ईद-गिर्द घूमता है, जो शहरी सुख-सुविधाओं को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं. शो में प्रतिभागियों को ग्रामीण परिवेश में 60 दिन से अधिक समय तक बिना किसी गैजेट या विलासिता के साथ रहना था. इस दौरान उन्हें गांव के कामकाज का अनुभव करना था और सदियों पुराने रीति-रिवाजों की सादगी और बुद्धिमत्ता को अपनाना था. “काव्यांजलि”, “क्योंकि सास भी कभी बहू…
कोलंबो. भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं। भारत-पाकिस्तान के बीच टॉस के दौरान मैच रैफरी से हुई गलती भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां…
रायपुर शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
