What's Hot
- कोल इंडिया ने ₹1,10,250 पीएलआर बोनस की घोषणा की; पूर्ण भुगतान के लिए 312 दिनों की उपस्थिति आवश्यक – भारतीय पीएसयू
- रोटी में लपेटकर खाएं या दाल-चावल में मिलाकर, थाली का जायका बढ़ा देगी मीठे नीम की सूखी चटनी; ऐसे करें तैयार – राष्ट्रवाणी
- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक – राष्ट्रवाणी
- झुमका या सुरमा ही नहीं, ‘बर्फी’ भी है UP के बरेली की पहचान; जानिए मुंह में मक्खन की तरह घुलने वाले स्वाद का राज – राष्ट्रवाणी
- समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव – राष्ट्रवाणी
- फेस्टिव सीजन में ट्रेन से करना है सफर? 1 अक्टूबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम, टिकट के साथ ये चीज रखना जरूरी – राष्ट्रवाणी
- किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि एक ‘मिट्टी के मटके’ पर बना है ‘केसरियो रंग…’ गाना; बहुत मजेदार है ये गरबा गीत – राष्ट्रवाणी
- घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मंगलुरु. कर्नाटक पुलिस ने रविवार को कहा कि डीएनए जांच से पुष्टि हुई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पुत्तूर शहर नगरपालिका परिषद के सदस्य पीजी जगनिवास राव का बेटा कृष्णा जे राव ही बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता महिला के बच्चे का जैविक पिता है. इस मामले में आरोप है कि इंजीनियरिंग के छात्र कृष्णा राव ने अपनी पूर्व सहपाठी से शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला ने इसी साल 28 जून को बच्चे को जन्म दिया. जांचकर्ताओं ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान डीएनए रिपोर्ट एक अहम सबूत…
बेंगलुरु. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बेंगलुरु में एक सुपारी व्यापारी से कथित तौर पर लूटे गए 1.01 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, राजस्थान के रहने वाले मोटाराम (45) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शनिवार शाम तुमकुरु के सुपारी व्यापारी हेमंत को पैसे सौंपने के लिए कार से हुलीमावु आए थे. पुलिस ने बताया कि अचानक दो अजनबी वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे पूछताछ करने लगे. पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने कार, शिकायतकर्ता,…
हुबली. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को आशंका जताई कि कर्नाटक में जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े बेचे जा सकते हैं, जिससे इस कवायद के पीछे की मंशा पर संदेह पैदा हो गया है. पत्रकारों से यहां बातचीत में जोशी ने सर्वेक्षण के दायरे पर सवाल उठाते हुए कहा, ”कई अवांछित विवरण एकत्र किए जा रहे हैं. कुल 60 प्रश्न हैं, जिनमें आपकी आय क्या है, आपने कितना आयकर चुकाया है, आपकी मासिक आय क्या है, क्या आपके घर में विधवाएं हैं, क्या आपको कभी जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा है और क्या आप किसी सामाजिक संगठन के…
संयुक्त राष्ट्र. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अपने विकल्प का चुनाव करने की स्वतंत्रता हमेशा कायम रखेगा और यह समकालीन विश्व में तीन प्रमुख सिद्धांत ‘आत्मनिर्भरता’, ‘आत्मरक्षा’ और ‘आत्मविश्वास पर आगे बढ़ रहा है. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ”भारत के लोगों की ओर से नमस्कार.” वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत समकालीन विश्व में तीन प्रमुख सिद्धांत ‘आत्मनिर्भरता’, ‘आत्मरक्षा’ और ‘आत्मविश्वास- के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. विदेश मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भरता’ का अर्थ है, ”अपनी क्षमताएं बढ़ाना, अपनी…
अहमदाबाद. भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीते और चार गुणा 100 मीटर मेडली रिले टीम को कांस्य पदक दिलाने में सूत्रधार रहने के साथ इस टूर्नामेंट के एक ही सत्र में दो या अधिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए . भारत ने इस उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट में 16 साल में पहली बार पदक जीता है . भारत की उदीयमान तैराक धिनिध देसिंघु हालांकि महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में पदक से चूक गई और दो मिनट 02…
लेह. लेह में बुधवार को हुई हिंसा में मारे गए चार युवकों में से दो का अंतिम संस्कार रविवार को कफ्र्यूग्रस्त शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया और इस दौरान प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया, “स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली.” उन्होंने बताया कि शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार को भी निलंबित रहीं. अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में करगिल सहित अन्य प्रमुख हिस्सों में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लागू प्रतिबंध रविवार…
कीव. रूस ने शनिवार रात को यूकेन पर ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किये, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमले में सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कीव में हुआ. पिछले महीने कीव पर हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत के बाद यह पहली बड़ी बमबारी है. कीव शहर प्रशासन के प्रमुख ताइमुर तकाचेंको ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये हताहतों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि शहर भर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले…
लंदन. भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे के लिये पदार्पण के साथ आठ विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया . चाहर ने हैंपशर के खिलाफ 24 ओवर में 51 रन देकर आठ विकेट लिये . सर्रे के लिये पहली बार खेलने वाले किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है . उन्होंने 1859 में विलियन मडल का 61 रन देकर सात विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा . चाहर ने मैच में 118 रन देकर दस विकेट लिये जिसकी मदद से सर्रे ने हैंपशर को 20 रन से हराकर काउंटी डिविजन तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा…
नयी दिल्ली. ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान पर विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को भारत की समन्वयकारी सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र किया और कहा कि लोगों द्वारा अपने ईश्वर और पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है. कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि एक सौहार्दपूर्ण देश, जिसने संत मीराबाई और सूफीवाद की परंपरा देखी है, ऐसे “बौने” आ गए हैं, जो सात साल के लड़के में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का दुश्मन देखते हैं. खेड़ा ने एक वीडियो बयान में कहा, “उन्होंने सात साल के एक बच्चे की…
न्यूयॉर्क. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया को बड़े पैमाने पर वैश्विक कार्यबल की जरूरत होगी और अनिश्चितताओं के बावजूद नयी व्यापार व्यवस्थाएं उभरकर सामने आएंगी. जयशंकर ने वैश्विक समीकरणों में बदलाव के बीच आर्थिक संबंधों में विविधता लाने के लिए लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें वार्षिक सत्र से इतर ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि अनिश्चितताओं के बावजूद “व्यापार अपना रास्ता बनाता रहेगा.” जयशंकर ने कहा, “दुनिया को वैश्विक कार्यबल की जरूरत होगी और…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
