Author: atulpradhan

कसारगोड़/तिरुवनंतपुरम. केरल के एक सरकारी कर्मचारी को फेसबुक पर राज्य की एक नर्स के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. नर्स की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गयी थी. पुलिस ने बताया कि कासरगोड़ जिले के वेल्लारीकुंडु तालुक कार्यालय में उप तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे कनिष्ठ अधीक्षक ए. पवित्रन को नायर समुदाय की रंजीता के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जाति संबंधित टिप्पणी से अपमानित करने के आरोप में निलंबित किया गया था. उसने बताया कि इसके कुछ घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कासरगोड़ जिले के होसदुर्ग थाने के एक…

Read More

मॉस्को. रूस ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायल के ”अकारण” हवाई हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में तनाव के ”खतरनाक ढंग से बढ़ने” पर बड़ी चिंता व्यक्त की. इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया. इस हमले में प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”हम पश्चिम एशिया में तनाव के ख.तरनाक ढंग से बढ़ने पर बड़ी चिंता व्यक्त करते हैं. हम 13 जून की रात को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन…

Read More

म्यूनिख. उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता. राष्ट्रीय चैंपियन 19 साल की सुरुचि इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के बाद लीमा विश्व कप में भी शीर्ष पायदान हासिल करने में सफल रही थी. सुरुचि ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) ने रजत जबकि चीन की कियानक्सुन याओ (221.7) ने कांस्य…

Read More

रायपुर. राज्य के सुदूर वनांचल बीजापुर के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर राज्य का नाम देश मे रोशन किया है. बीजापुर की गर्ल्स टीम ने इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गठित टीम में बीजापुर जिले से 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था. इन खिलाड़ियों में अनुराधा कोवासी ,अस्मिता मरपल्ली, ज्योति ओयाम ,रिंकी हेमला, लक्ष्मी बघेल और पूजा कोरसा शामिल है. इन सभी 6 खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ को पदक प्राप्त करने में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बीजापुर…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है. उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज के…

Read More

ढाका. नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश स्थित पैतृक आवास में तोड़फोड़ के सिलसिले में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि तोड़फोड़ की घटना में टैगोर से जुड़ी किसी वस्तु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, रविवार को हुई तोड़फोड़ के बाद रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय बंद कर दिया गया था. हालांकि, शुक्रवार को इसे आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया. कचहरीबाड़ी सिराजगंज जिले में स्थित टैगोर परिवार का पैतृक आवास और राजस्व कार्यालय है.…

Read More

मुंबई. टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही यह कठिन समय हो, लेकिन समूह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगा और सही काम करने में नहीं झिझकेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एअर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान दुर्घटना पर अपनी सूचना में पारदर्शी रहेगा. कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि जब ‘टाटा संस’ ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी एवं ”इससे कोई समझौता नहीं किया गया.” टाटा समूह ने…

Read More

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत-मंगोलिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट’ और मंगोलिया में आगामी बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ भारत की ”मजबूत होती रक्षा कूटनीति” में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. मंत्रालय ने कहा कि इससे मंगोलिया के साथ भारत की साझेदारी का रणनीतिक महत्व रेखांकित होता है. ‘नोमैडिक एलीफेंट’ अभ्यास का 17वां संस्करण शुक्रवार को उलानबातर में संपन्न हुआ, जबकि अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ 14 जून से मंगोलिया में शुरू होगा. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, ‘ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एवं स्ट्रैटेजिक मूवमेंट’ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह के साथ ‘नोमैडिक एलीफेंट’ अभ्यास के समापन समारोह में शामिल…

Read More

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका गत दिवस बिहार राज्य के दरभंगा में राष्ट्रीय सनातनी सेवा संघ द्वारा ‘‘सीमा सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी‘‘ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है, जिसकी सीमाएँ हिमालय की ऊंचाइयों से लेकर हिंद महासागर की गहराइयों तक फैली हुई हैं. सीमा की सुरक्षा केवल सैनिकों और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. राज्यपाल डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीमा की रक्षा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का आधार है. सीमा की सुरक्षा,…

Read More

अहमदाबाद. लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ यहां एक मेडिकल कॉलेज छात्रावास की छत से शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि ‘डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’ (डीएफडीआर), जिसे आमतौर पर ब्लैक बॉक्स के रूप में जाना जाता है, को दुर्घटना स्थल पर ”छत” से बरामद किया गया है. डीएफडीआर यह पता लगाने में मदद करेगा कि हादसे का शिकार हुए विमान…

Read More