प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- कोल इंडिया एसबीआई के साथ उन्नत कॉर्पोरेट वेतन पैकेज की खोज कर रही है; दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर ₹1.5 करोड़ हो सकता है – भारतीय पीएसयू
- स्कोप, आईसीएफ यूएसए ने ‘राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए कोचिंग’ पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया; पीएसयू में नेतृत्व उत्कृष्टता के निर्माण पर ध्यान दें – भारतीय पीएसयू
- भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन ने गति पकड़ी: 56 खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम हुए – भारतीय पीएसयू
- कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार की 125 दिन की गारंटी
- समोसे बेचने से किंग खान बनने तक का सफर – |
- NEET परीक्षा के बाद टेलीग्राम पर लगी रोक खत्म, सेवाएं जल्द बहाल लेकिन एडिटिंग फीचर रहेगा बंद – |
- छत्तीसगढ़ के महासमुंद बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में मिले हीरे
- महिला टी20 विश्व कप में रोमांच, आज कई अहम मुकाबले » Fourth Eye News
Author: atulpradhan
बिलासपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग जिले की पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. बिलासपुर शहर के सिविल लाइंस थाने के थानेदार एस आर साहू ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को बुधवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर कस्बे स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया. साहू ने बताया कि दो जून को शहर के पन्ना नगर निवासी रंजीत कुमार यादव ने सिविल लाइंस थाने में एक शिकायत दर्ज…
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाए जाने के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ में हुई मौतों को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना की और मांग की कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर इस घटना की जिम्मेदारी लें. भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने सिद्धरमैया सरकार पर पुलिस पर दबाव डालने तथा बिना किसी तैयारी और पर्याप्त पुलिस तैनाती के समारोह आयोजित करने का आरोप लगाया. आईपीएल में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के…
बेंगलुरू/नयी दिल्ली. आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर टीम की झलक पाने के लिये हजारों प्रशंसकों के जुटने के कारण मची भगदड़ में कम से कम 11 की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए . कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हुए हैं. दो तीन लाख से ज्यादा लोग जुटे थे जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी.” उन्होंने यह भी कहा कि…
नयी दिल्ली. भारत में जातिगत गणना के साथ 16वीं जनगणना 2027 में होगी, जिसमें लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर, 2026 को होगी, जबकि बाकी देश में इस प्रक्रिया की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 से होगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया, ”जातिगत गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.” यह जनगणना 16 वर्षों के अंतराल के बाद होगी.पिछली जनगणना 2011 में हुई थी. इस विशाल कार्य के लिए 30 लाख से अधिक गणनाकर्ताओं और उनके पर्यवेक्षकों की सेवा लेने की संभावना है. भारत में…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल ने राज्य के ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘छत्तीसगढ़ होमस्टे’ नीति का अनुमोदन कर दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय ‘महानदी भवन’ में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य में ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30’ का अनुमोदन कर दिया. अधिकारियों ने बताया…
बेंगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए जिसके कारण यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का पहला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न बुधवार को उस समय मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिये चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने से मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए. शिवकुमार ने कहा, ”लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए. मुझे लगता है कि बड़े पैमाने…
लखनऊ. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है और इसमें किसी व्यक्ति या भारतीय सेना के खिलाफ अपमानजनक बयान देने की स्वतंत्रता शामिल नहीं है. अदालत ने इसके साथ ही 2022 की ”भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन रद्द करने की याचिका 29 मई को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्य भारतीय सेना के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए गांधी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनाती है और इसलिए निचली अदालत के…
नागपुर. पूर्व प्रधानमंत्री-इंदिरा गांधी और पी वी नरसिंह राव के मंत्रिमंडलों में अपनी सेवा दे चुके वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम पांच जून को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) नामक यह 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 12 मई को आरंभ हुआ था जिसमें देशभर से 840 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण शिवर यहां रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में चल रहा है. संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता नेताम इस शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि…
जयपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के र्चिचत कन्हैयालाल हत्याकांड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राजनीति किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने का उसका इरादा नहीं लगता है.गहलोत ने मामले में ढीली सुनवाई को लेकर सवाल उठाया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भाजपा ने जमकर राजनीति की एवं राजस्थान के चुनाव का मुख्य मुद्दा इसे बना दिया.” उन्होंने कहा, ”घटना की रात को ही ये केस राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ले लिया. भाजपा की केन्द्र सरकार…
नयी दिल्ली: ईद-उल अज़हा से पहले मुस्लिम धर्म गुरुओं ने समुदाय से बकरीद पर खुले में या सड़कों पर जानवरों की कुर्बानी नहीं करने और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं डालने की अपील की है। प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-ंिहद (एएम) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने एक बयान में कहा कि मुसलमान कुर्बानी करते समय सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करें और प्रतिबंधित जानवरों की कर्बानी से बचें। मुसलमानों को ईद-उल-अज़हा के मौके पर साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए मदनी ने कहा जानवरों के अवशेषों को सड़कों, गलियों और नालियों में…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
