लेखक: atulpradhan

चेन्नई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहां कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा को शामिल करने पर विचार कर रही है. प्रधान ने कहा कि उचित स्तर पर शिक्षण पद्धति में आमूलचूल बदलाव होना चाहिए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इसकी सिफारिश की गई है. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में एक कार्यक्रम में कहा, ”हम 11वीं और 12वीं कक्षा में कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने पर काम कर रहे हैं.” पाठ्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा को शामिल करने की अवधारणा…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर कुछ मुस्लिम नेताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को यह घोषणा की. कार्यालय ने एक बयान में बताया कि शरीफ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 22 से 26 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. बयान में कहा गया है कि शरीफ के प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री इशाक डार, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.इसमें कहा गया है, “प्रधानमंत्री क्षेत्रीय…

Read More

मुंबई/दुबई. दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को यहां बोर्ड मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया जिससे क्रिकेट जगत हैरान रह गया. मन्हास ने 1997-98 से 2016-17 तक के अपने लंबे घरेलू करियर में 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 55 आईपीएल मैच खेले. वह रोजर बिन्नी की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने की दौड़ में सबसे आगे हैं. बिन्नी का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था. नई दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक के बाद 45 वर्षीय मन्हास का नाम सामने आया. इस बैठक में बीसीसीआई…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को गुवाहाटी के पास एक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि उनके परिवार की इच्छा थी कि जुबीन का अंतिम संस्कार गुवाहाटी या उसके आसपास किया जाए. इसे ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में कमरकुची एनसी गांव में अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि ऊपरी असम के जोरहाट शहर के लोगों की ओर से भी मांग उठी थी कि जुबीन का अंतिम संस्कार…

Read More

काठमांडू. सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नेपाल की अंतरिम सरकार ने ‘जेन जेड’ की अगुवाई में हुए हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का रविवार को गठन किया. ‘जेन जेड’ की अगुवाई में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान 72 लोग मारे गए थे और इसने के. पी. शर्मा ओली सरकार को गिरा दिया था. गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने सिंह दरबार सचिवालय में संवाददाताओं को बताया कि पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की के अलावा पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ज्ञान रण शर्मा और कानूनी विशेषज्ञ बिश्वेश्वर प्रसाद…

Read More

शेनझेन. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी को एक बार फिर दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा जब वे रविवार को यहां चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में किम वोन हो और सियो सेयुंग जेइ की कोरिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में हार गए. एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी को फाइनल में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने की उम्मीद थी लेकिन पहले गेम में 14-7 की मजबूत ब­ढ़त बनाने बावजूद उन्हें मुकाबले में 45 मिनट में सीधे गेम में 19-21, 15-21…

Read More

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती तादाद लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी. आए दिन लोग इनके आतंक से परेशान रहते थे. कभी ये बंदर घरों में घुस जाते, तो कभी खेतों में नुकसान पहुंचाते थे. कई बार तो राहगीरों और बच्चों पर हमला करने की भी शिकायतें आती थीं. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को अभियान चलाने के निर्देश दिए. 35 बंदरों को गुरु घासीदास पार्क में छोड़ा गयावन विभाग की टीम ने अब…

Read More

अहमदाबाद. बिहार में हत्या के एक मामले में एक गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया. स्थानीय अपराध शाखा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला ने गैंगस्टर को हत्या की सुपारी कथित तौर पर दी थी. अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया, महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, इसलिए ही इस अपराध को अंजाम दिया गया. अपराध शाखा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में एक ठिकाने से हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि…

Read More

इंद्रावती नदी में स्वयं नाव चलाकर गाँव पहुँचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच और परामर्श नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच रायपुर छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि…

Read More

नयी दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की घोषणा के बाद, कांग्रेस ने रविवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फलस्तीन पर विशेष रूप से पिछले 20 महीनों में भारत की नीति ”शर्मनाक और नैतिक रूप से कायराना” रही है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन ने फलस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है, और जल्द ही अन्य देशों द्वारा भी ऐसा किये जाने की उम्मीद है. उन्होंने उल्लेख किया कि भारत ने 18 नवंबर 1988 को ही फलस्तीनी राष्ट्र…

Read More