Author: atulpradhan

जयपुर. कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापार के जरिए रुकवाने के बार-बार के दावों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के उस हालिया बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने बीकानेर में कहा था कि उनकी (मोदी की) ‘नसों में गर्म सिंदूर बहता है.’ सुरजेवाला ने सवाल किया, “अगर आपकी रगों में सिंदूर दौड़ता है तो व्यापार के आधार पर फैसला कैसे हो सकता है. इसका जवाब हिंदुस्तान की जनता मांग रही है.” वह सीमावर्ती बाड़मेर में आयोजित “जय हिंद सभा” को संबोधित कर…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को आरोप लगाया कि देश में “अघोषित आपातकाल” के 11 वर्ष पूरे गए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वर्तमान में उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, “26, मई 2014. 11 वर्षों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावना सपना” साबित हुई है.” उन्होंने दावा किया कि सालाना दो…

Read More

नयी दिल्ली. पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज होगी. ‘ओजी’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इससे पहले वे ‘साहो’ और ‘रन राजा रन’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.  डी. वी. वी. दानय्या और कल्याण दासारी ने अपने प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है. प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह खबर साझा की. ‘ओजी’ फिल्म में प्रियंका मोहन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे, जो इसके साथ ही तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरूआत कर रहे हैं. फिल्म का संगीत थमन एस. ने…

Read More

सुहल. भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे चीन को पछाड़कर भारत तालिका में शीर्ष पर रहा. हरियाणा की 20 वर्ष की तेजस्विनी का यह विश्व कप में पहला पदक है . जूनियर निशानेबाजों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है. तेजस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में पांच शॉट लगाकर कुल 31 अंक बनाए. व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट के तौर पर भाग ले रही…

Read More

दीर अल-बलाह. गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइली हमलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों में एक स्कूल में शरण लेने वाले 36 लोग भी शामिल हैं, जो हमले के वक्त सो रहे थे और हमले से उनके सामान में आग लग गई. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि उन्होंने स्कूल से साजिश रच रहे चरमपंथियों को निशाना बनाया. इजराइल ने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त करने के बाद मार्च से सिलसिलेवार हमले शुरू किये हैं. इजराइल ने गाजा पर कब्जा करने और हमास को नष्ट करने…

Read More

पेरिस: रफेल नडाल ने अपने शानदार कैरियर का आखिरी मैच खेलने के बाद से पिछले छह महीने में टेनिस रैकेट नहीं उठाया है और उनका कहना है कि अब वह सिर्फ नुमाइशी मैच खेलने के लिये ही रैकेट उठायेंगे और संन्यास के अपने फैसले से खुश हैं। उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं कि 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जिताने वाली प्रतिस्पर्धी भावना भीतर से खत्म होने के बाद खेल से विदा लेने में उन्होंने देर नहीं की। उन्होंने सर्वाधिक 14 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। नडाल ने यहां कहा ,‘‘ मैं अब गोल्फ खेलने का मजा लेता हूं और…

Read More

मुंबई: दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है।’’ मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है।नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में इसी तारीख…

Read More

नयी दिल्ली: खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी 28 मई को प्रमुख हितधारकों से मुलाकात में अनुचित कारोबारी तरीकों से जुड़ी उपभोक्ताओं की ंिचताओं पर चर्चा करेंगे तथा इसपर लगाम लगाने के लिए अधिक प्रभावी उपाय तलाशेंगे। ‘डार्क पैटर्न’ ऐसे भ्रामक तौर-तरीके या प्रवृत्तियां हैं जिनका इस्तेमाल कोई मंच उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने या धोखा देने के लिए करता है। इस तरह ग्राहकों को उनकी मंशा के बगैर खरीदारी या सेवा लेने के लिए मजबूर किया जाता है। ये तरीके उपभोक्ता की स्वायत्तता, निर्णय लेने की क्षमता या पसंद को कमजोर या बाधित करते हैं और इनकी गिनती…

Read More

दोहा: भारत द्वारा भेजे गए एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कतर के एक कनिष्ठ मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर पर नयी दिल्ली के रुख तथा आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने को लेकर राष्ट्रीय आम सहमति से अवगत कराया। राकांपा-एसपी की नेता सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक सरकार की पहुंच के हिस्से के रूप में शनिवार देर रात कतर पहुंचा। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश राज्य मंत्री महामहिम डॉ. मोहम्मद बिन…

Read More

इंदौर: इंदौर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु की गाड़ी को जबरन रोककर उन्हें इससे उतरने के लिए मजबूर करने की कथित घटना को लेकर कांग्रेस के एक पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 17 मई को इस संस्थान के परिसर में कुलगुरु डॉ. राकेश ंिसघई (59) की सरकारी कार को जबरन रोका गया और उन्हें इस वाहन से बाहर उतरने के लिए…

Read More