What's Hot
- भारत 25-26 जून को गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा – भारतीय पीएसयू
- आंध्र प्रदेश ने सोना हासिल किया: 50 टन का विशाल भंडार खोजा गया, खनन से भारत के स्वर्ण क्षेत्र में बदलाव आएगा – भारतीय पीएसयू
- पंकज त्रिपाठी के परिवार पर बड़ा हमला, जमीन विवाद में बड़े भाई गंभीर घायल, गांव में हड़कंप – |
- कोलकाता ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में भिलाई के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन, 15 से अधिक पदक जीते
- आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को मजबूत करने के लिए एनबीसीसी प्रबंधकों के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- हरदीप सिंह पुरी ने असम में 12वें विचार-मंथन सत्र की अध्यक्षता की, ऊर्जा सुरक्षा और हरित परिवर्तन के लिए रोडमैप की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- Jio IPO की बड़ी तैयारी: शेयर बाजार में एंट्री से निवेशकों में उत्साह, जानिए क्या होगा फायदा? – |
- इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, धीमी ओवर गति के कारण WTC में कटे 12 अंक
Author: atulpradhan
नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी ने हरित ऊर्जा, सड़क निर्माण एवं पूर्वोत्तर राज्यों में डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए अगले 10 वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी और कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है। इससे पहले समूह ने असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की फरवरी में घोषणा की थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में समूह ने अभी तक एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। अदाणी समूह के प्रमुख ने ‘राइंिजग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है और सरकार इस क्षेत्र की विकास गाथा को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘राइंिजग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यह क्षेत्र विकास में अग्रणी बनकर उभर रहा है। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। हम इसकी विकास गाथा को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ इस कार्यक्रम में क्षेत्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक तथा…
बेंगलुरु: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। उन पर यह झूठा दावा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तुर्किए के इस्तांबुल में एक कार्यालय संचालित करती है। न्यायमूर्ति एस रचिया ने बृहस्पतिवार को मालवीय और गोस्वामी दोनों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की गई थी। अगली सुनवाई तक रोक प्रभावी रहेगी। मालवीय एक विवादास्पद…
काठमांडू: पश्चिम नेपाल में बृहस्पतिवार देर रात कम तीव्रता के दो भूकंप आए और अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात एक बज कर 48 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र बैताडी जिले के खलंगा में था। भूकंप के बाद रात दो बजे (स्थानीय समयानुसार) 3.7 तीव्रता का दूसरा झटका आया। अधिकारी ने बताया कि लगातार दो झटकों के बाद स्थानीय निवासी घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी दारचुला, बझांग और…
गदग: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के भीतर गुटबाजी का नतीजा है। जोशी ने कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक गुट ने ईडी को सारी जानकारी मुहैया कराई थी, जिसके कारण परमेश्वर से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे गए। ईडी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को 16 जगहों पर छापे मारे, जिनमें से कुछ परमेश्वर से जुड़े हुए थे। इनमें सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी और सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री हर्षर्विधनी रान्या, जिन्हें रान्या राव…
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में जालसाजों ने एक व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर कई बैंक में खाते खोले और 7.64 करोड़ रुपये का धनशोधन किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वैध व्यवसाय होने का दावा करने वाले आरोपी को चालू बैंक खातों की आवश्यकता थी और उसने उसके और…
भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के विशेष कार्य बल ने मुंगेर पुलिस की मदद से 20 मई को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया। असलम कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार निर्माण इकाई के मामले में आरोपी था।पुलिस ने 13 मार्च, 2025 को कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव के एक घर से संचालित हो रही हथियार बनाने की एक अवैध…
भुवनेश्वर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि ओडिशा सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों की जमीन को गैर-आदिवासियों और गैर-दलितों द्वारा हड़पे जाने से रोकने के लिए जरूरतमंद लोगों से सीधे भूमि खरीद की योजना बना रही है और इसके लिए एक विशिष्ट कोष बनाया जाएगा। पुजारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभी तक ऐसी कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पहल अभी योजना के स्तर पर है और इसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों सहित सभी हितधारकों से उचित परामर्श के बाद ही लागू किया जाएगा। मंत्री…
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 121 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों को एक सप्ताह में ही पकड़ लिया गया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मामले में पांच भारतीयों से पूछताछ की गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया, देश में विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश और उन्हें ठहराने में कथित रूप से शामिल…
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ताओं का आह्वान किया कि वे जाति जनगणना के विषय को संवेदनशीलता के साथ और निडर होकर जनता के बीच ले जाएं तथा इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता समझें। खरगे ने यहां कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज जब देश जातीय न्याय की बात कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व बनता है कि वह इस विमर्श को दिशा दे, उसे नारे से नीति तक ले जाए और ‘जितनी आबादी, उतना हक’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
