What's Hot
- पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में 29 साल से झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल, 17 बच्चे घास-फूस के छप्पर में पढ़ने को मजबूर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में 99 हजार लोग रोज खतरे में करते हैं सफर! चलने के लिए नहीं है फुटपाथ, सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी बेअसर – राष्ट्रवाणी
- Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: भिलाई निगम चुनाव में भूपेश-देवेंद्र के बीच फिर दिखी गुटबाजी, पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं देवेंद्र यादव, सियासी गलियारे में चर्चा तेज – राष्ट्रवाणी
- Airtel पोस्टपेड प्लान्स हुए महंगे, लेकिन हर साल मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी – राष्ट्रवाणी
- 8,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और IP68/69 प्रोटेक्शन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अंबिकापुर में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम, हिरासत में चार आरोपी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में मंगेतर को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, युवती पर लगाए झूठे आरोप; मामला दर्ज – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में हुई? उन्होंने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की शुरूआत की थी. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बुधवार अपराह्न तीन बजे से सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर…
नारायणपुर छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के सतत् “नक्सल उन्मूलन अभियान” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है. 17 सितम्बर 2025 को नारायणपुर में 12 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली. इनमें 2 एरिया कमेटी सदस्य समेत कुल 18 लाख रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं. इससे पहले 11 सितंबर को नक्सलियों के स्लीपर सेल के 16 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था. 18 लाख के इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण: बुधवार को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एरिया कमेटी सदस्य, LOS-CNM सदस्य, PPCM, जनताना सरकार अडयाभ, मिलिट्री लाटून…
रांची: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘यात्री सेवा दिवस’ मनाया गया और इस अवसर पर यात्रियों का गुलाब की कलियों से स्वागत किया गया। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके को सांस्कृतिक रूप देने के लिए स्थानीय कलाकारों ने झारखंड के लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ह्लनागर विमानन मंत्रालय के निर्देशानुसार, हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में यात्रियों का गुलाब की कलियों से स्वागत किया गया और उनके माथे पर ‘तिलक’ लगाया गया। लोक…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना…
टोक्यो: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। क्वालिफिकेशन राउंड के शीर्ष 12 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एक्शन में हैं। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गुरुवार को होने वाले भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर था, जिसे नीरज ने पहले ही प्रयास में हासिल कर लिया। फाइनल के लिए कैसे करेंगे क्वालिफाई? दोनों ग्रुप से…
अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन, स्वच्छता की दिलाई शपथ रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों…
नयी दिल्ली: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल जमीनी स्तर की समस्याओं पर ध्यान दिया बल्कि उनका समाधान निकालकर उदाहरण प्रस्तुत किया। सिंधिया प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बाबर रोड स्थित नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के उद्देश्य से केंद्र के 15 दिवसीय ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी उद्घाटन किया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री…
रामानुजगंज रामानुजगंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं कन्हर नदी अपने पूरे उफान पर है। नदियों के साथ-साथ सभी नाले भी उफान पर हैं, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के प्रमुख तालाबों और छोटे-बड़े बांधों में पानी लबालब भर गया है, जिससे जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर होती जा रही है। जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
