- छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले
- मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- ट्राइबल हॉस्टल के 13 छात्रों ने रचा कीर्तिमान, UPSC प्रीलिम्स में हासिल की सफलता
- बोरसी भाठा की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 4 व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त
- संचिता उगले केस पर रवि किशन का बड़ा बयान – |
- आरवीएनएल को ₹968 करोड़ का ईस्ट कोस्ट रेलवे कॉन्ट्रैक्ट मिला – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने पहली कोल वाशरी मुद्रीकरण पहल के तहत दुग्दा कोल वाशरी को जेएसडब्ल्यू स्टील को सौंप दिया – भारतीय पीएसयू
- नमो भारत आरआरटीएस एक्सटेंशन ऋषिकेश तक आगे बढ़ा; 150 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए डीपीआर सर्वेक्षण शुरू – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
मॉस्को. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नौ मई को रूस की राजधानी मॉस्को में होने वाले ‘विक्ट्री डे’ समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन भारत की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के एक शीर्ष सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रूस नौ मई को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर विजय का जश्न मनाता है और इस वर्ष उसने 80वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने के लिए चुनिंदा मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है. इन नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ के विशेष प्रदर्शन को देखने पहुँचे. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पद्मसम्मानित और धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, और आज यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा कितनी खूबसूरती से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक किरण देव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोगों/मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण उपस्थित थे. मुख्यमंत्री साय ने…
चेन्नई. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु पुलिस को राज्य के वन मंत्री के. पोनमुडी की हालिया विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में उनके खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया और ऐसा न करने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने ??की चेतावनी दी. न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने मौखिक रूप से ये टिप्पणियां कीं. पोनमुडी ने हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक में एक यौनकर्मी के संदर्भ में शैव-वैष्णव संबंधी टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था. उनके बयान की व्यापक पैमाने पर आलोचना हुई थी. पोनमुडी की आलोचना करने वालों में उनकी अपनी पार्टी की सांसद कनिमोई भी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को राज्य के सुकमा जिले में कथित तेंदूपत्ता पारिश्रमिक गबन मामले में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उप निदेशक (अभियोजन) मिथलेश वर्मा ने बताया कि जांच एजेंसी ने आईएफएस अधिकारी अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार किया तथा रायपुर की एक अदालत ने उसे 23 अप्रैल तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है.इस महीने की शुरुआत में एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पटेल को अतिरिक्त…
दे हेग. गाजा में इजराइल के हमले में दोनों हाथ गंवाने वाले एक फलस्तीनी लड़के की तस्वीर बृहस्पतिवार को ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर’ चुनी गई. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लिए कतर में रहने वाली फलस्तीनी फोटोग्राफर समर अबू अलूफ की ली हुई यह तस्वीर नौ साल के लड़के महमूद अजूर की है, जिसके दोनों हाथ नहीं है. वर्ल्ड प्रेस फोटो संगठन द्वारा जारी एक बयान में एलूफ ने कहा, ह्लमहमूद की मां ने मुझे दिल को छू लेने वाली बात बताई कि जब महमूद को पहली बार यह अहसास हुआ कि उसके दोनों हाथ काट दिए गए हैं,…
रायपुर: बंगाल हिंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है। ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच के लिए महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रायपुर जिले की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ लोगों को तथा असम के गुवाहाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन 14…
रायपुर 17 अप्रैल 2025: प्रदेश की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। संसाधनों के आधुनिकीकरण, अग्निशमन सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत करने और जवानों के प्रशिक्षण व मनोबल को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर-13, नवा रायपुर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सह…
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज हाथी के हमले में ग्रामीण भगतराम राठिया (55) की मौत हो गई। धरमजयगढ़ के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आमगांव बीट के धरमपुर जंगल में आज तड़के झुंड से बिछुड़ कर अकेले घूम रहे नर हाथी ने राठिया को कुचल कर मार डाला। उन्होंने बताया कि राठिया बायसी गांव से बरतापाली गांव बारात में गया हुआ था। जब वह आमापाली से राजकोट गांव…
अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं।उन्होंने कहा, “हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। आंध्र प्रदेश अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
