Author: atulpradhan

पुणे. महाराष्ट्र के दो पुलिस अधिकारियों को पिछले वर्ष हुई पोर्श कार दुर्घटना की जांच के सिलसिले में कथित लापरवाही के लिए बर्खास्त किया जा सकता है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें “इन दोनों निलंबित पुलिसर्किमयों को बर्खास्त करने की मांग की गई थी.” पिछले साल 19 मई को कल्याणी नगर में कथित तौर पर नशे की हालत में पोर्श कार चला रहे 17 वर्षीय एक किशोर ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचल दिया था.…

Read More

बेरूत. इजराइल-हिजबुल्ला के बीच नवंबर में हुए युद्ध विराम के बाद इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर पहली बार हमला किया. बेरूत में बड़ा धमाका सुना गया और उस क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जहां इजराइल की सेना ने हमला किया. यह हमला पिछले साल 27 नवंबर 2024 को इजराइल और हिजबुल्ला उग्रवादी समूह के बीच युद्ध विराम होने के बाद बेरूत पर पहला हमला था, हालांकि इजराइल ने तब से लगभग रोजाना दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाया. इजराइली सेना ने कहा कि उसने दहियाह के इलाके में हिज़्बुल्ला के ‘ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटी’ पर…

Read More

रायपुर. जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं. प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है. यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला में…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सत्ता में हैं, तब तक राज्य पर हिंदी नहीं थोपी जा सकती. मुख्यमंत्री द्वारा द्वि-भाषा नीति का बचाव किये जाने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने (14 मार्च को प्रस्तुत) राज्य के बजट में रुपये के प्रतीक चिह्न को बदल दिया, जिससे उन लोगों को निराशा हुई जो त्रि-भाषा नीति थोपना चाहते थे. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने विधानसभा में कहा, ”फासीवादी हमें दबाने के लिए चाहे कितने भी नियम लागू कर दें, हिंदी या कोई भी दूसरी नीति हम…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दल ने तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एसीबी के दल ने राज्य के सक्ती जिले में आदिवासी विकास विभाग के मंडल निरीक्षक को तथा सूरजपुर जिले में पटवारी और तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.उन्होंने बताया कि सक्ती जिले के कुटराबोड़ गांव निवासी राजेंद्र जांगडे ने शिकायत की थी कि उनका बेटा अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबोड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदार-रसोइए का कार्य करता है.…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग स्थित ‘स्मृति मंदिर’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तारित भवन की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर के स्मारक डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में स्थित हैं. प्रधानमंत्री शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का भी दौरा करेंगे, जहां वह 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन…

Read More

बैंकॉक. थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमा में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया. इसके कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और उसके मलबे में दबने से कम से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के दबे रहने की आशंका है. म्यांमा ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. दोपहर में आए भूकंप का केंद्र म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था. मुख्य झटके के बाद भी 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया किया. म्यांमा की सैन्य…

Read More

बीजिंग/ढाका. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को विनिर्माण उद्यमों को बांग्लादेश में स्थानांतरण के माध्यम से आर्थिक संबंधों का विस्तार करने तथा अपने उत्पादों को शुल्क मुक्त पहुंच की अनुमति देते हुए वहां (बांग्लादेश) की अंतरिम सरकार को चीन के समर्थन का आश्वासन दिया. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने शुक्रवार को बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल’ में शी और यूनुस के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए ये टिप्पणियां कीं. बैठक के दौरान शी ने कहा कि चीन बांग्लादेश द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक रूप…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के उस दावे पर स्वत? संज्ञान लेकर निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया जिसमें उसने कहा कि एक न्यायाधीश के खिलाफ जांच के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को भेजी गई उसकी शिकायत पर विचार नहीं किया गया है। न्यायाधीश का नाम लिए बिना वादी ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि एक व्यक्ति के कारण सैकड़ों न्यायाधीशों की छवि खराब हो।’’ इस पर, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘कोई भी ऐसा नहीं चाहता।’’ न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर…

Read More

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों का बलिदान उस आजादी की रक्षा करता है, जिसे हम आजकल हल्के में लेते हैं। वह कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सेना के ‘वीर जवान’ थलाचिरा जनीश की स्मृति में इस जिले के एडवाका पंचायत में निर्मित ‘स्मृति मंडपम’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं। वायनाड की सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य शहीद होता है, तो उसका दुख जीवन भर परिवार के सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने…

Read More