Author: atulpradhan

रायपुर: राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। उन्होंने विधायकों के साथ फोटो भी खिंचाई। मुर्मु ने संबोधन की शुरुआत जय जोहार के साथ की। उन्होंने कहा कि आपको देखकर मुझे ओडिशा विधानसभा में अपने पुराने दिनों की याद आ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह की बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के…

Read More

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य जल्द ही इस बुराई से मुक्ति पा लेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के दौरान सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने लोकतांत्रिक परंपराओं के उच्चतम मानदंड स्थापित किए हैं तथा बेहतरीन संसदीय आचरण का अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि राज्य विधानसभा में 19 महिला सदस्य हैं और…

Read More

नई दिल्ली: भारत में सोने की बढ़ती मांग और खनन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए कई राज्यों में सोने के भंडारों की खोज तेज हो गई है। हाल ही में ओडिशा के कई जिलों में सोने के भंडारों के संकेत मिले हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर नई संभावनाएं बन रही हैं। ओडिशा विधानसभा में खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में सोने के भंडारों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में सर्वेक्षण जारी है। खनन मंत्री ने जानकारी दी कि…

Read More

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस समय बेरहम भाजपा नेता योगेश पत्नी और बच्चों को गोली मार रहा था, वो लोग हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन आरोपी योगेश का दिल नहीं पसीजा। उसने बर्बरता से तीनों बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि योगेश की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रही है। पुलिस भी जांच में जुटी है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्या की…

Read More

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में रविवार सुबह 20 वर्षीय एक युवती का शव पेड़ से लटकता पाये जाने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस मामले को लेकर राज्­य के मुख्­य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है तथा बाद में उसकी पहचान पूजा चौहान (20) के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि पूजा के हाथ पीछे से…

Read More

नयी दिल्ली. पंजाब की पावरलिफ्टर जसप्रीत कौर ने रविवार को यहां खेलो इंडिया पैरा खेलों (केआईपीजी) के चौथे दिन 45 किग्रा वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता और दो ‘विशेष’ तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग के साथ सुर्खियां बटोरीं.चौथे दिन तमिलनाडु 22 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर है. हरियाणा 18 स्वर्ण पदक से दूसरे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 13-13 स्वर्ण पदक हैं. कौर (31 वर्ष) ने 101 किग्रा भार उठाकर केआईपीजी 2025 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली एथलीट बन गईं. कौर ने 2023 चरण में भी…

Read More

न्यूयॉर्क. अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में एक दुकान में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई. वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में भारतीय मूल के प्रदीप कुमार पटेल (56) और उनकी बेटी लैंकफोर्ड राजमार्ग पर स्थित इस दुकान में काम कर रहे थे जिस समय यह घटना हुई. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि 20 मार्च को गोलीबारी की सूचना मिलने पर तड़के…

Read More

पटना. कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए रविवार को यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 20 साल के शासन के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है.यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नारा दिया, ‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’. खेड़ा ने दावा किया, ”बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन बिहार की वर्तमान स्थिति गंभीर…

Read More

नयी दिल्ली. बिहार में पुलिस अधिकारियों पर लगातार हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि में राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने रविवार को कहा कि पुलिस ‘ऐक्शन मोड’ में आ गई है और राज्य में 2005 की तरह ”खुलकर मुठभेड़” शुरू हो गई है, ताकि जनता को अपराधियों से सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम ‘डायमंड स्टेट्स समिट’ के ग्रैंड फिनाले में यह टिप्पणी की. सिन्हा का बयान बिहार की राजधानी पटना में मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी भरत कुमार समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने के बाद आया है. इससे पहले, शनिवार को…

Read More

नयी दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अशरफुललम रेहाद थालुक्थर को हिरासत में लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे निर्वासन केंद्र भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार थालुक्थर पिछले दो महीने से बिना किसी वैध भारतीय दस्तावेज के महिपालपुर में रह रहा था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले…

Read More