नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई अवैध आॅनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जारी जांच के तहत प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा और गूगल के प्रतिनिधियों को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को 21 जुलाई को यहां एजेंसी के समक्ष पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है। दोनों कंपनियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

संघीय एजेंसी अवैध सट्टेबाजी और जुए के ंिलक साझा करने वाले कई प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है, जिसमें विभिन्न इंटरनेट-आधारित सोशल मीडिया संस्थान और ऐप स्टोर्स पर उनके लिए उपलब्ध किये गए विज्ञापनों के उदाहरण भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि ईडी ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इन दिग्गज कंपनियों को यह पता लगाने के लिए बुलाया है कि ऐसे अवैध प्लेटफॉर्म उनके सोशल मीडिया और संचार ंिलक पर विज्ञापन कैसे दे पा रहे हैं। इन मामलों में कुछ अभिनेता, मशहूर हस्तियां और खिलाड़ी भी ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किए जाने की उम्मीद है।

ईडी ने कहा है कि अवैध आॅनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफॉर्म निर्दोष लोगों से उनकी मेहनत की कमाई को ठग रहे हैं और करोड़ों रुपये का धनशोधन करने के साथ कर चोरी भी कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version