Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘अविश्वास’ से ‘प्रशंसा’ तक – विपक्षी सांसदों ने धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनकी सराहना की
Country

‘अविश्वास’ से ‘प्रशंसा’ तक – विपक्षी सांसदों ने धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनकी सराहना की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 22, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘अविश्वास’ से ‘प्रशंसा’ तक – विपक्षी सांसदों ने धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनकी सराहना की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/कोलकाता. राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश करने वाले कई विपक्षी सांसद, अचानक इस्तीफे के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दिलचस्प है कि उच्च सदन के ऐसे कई सांसदों की धनखड़ ने उनके आचरण को लेकर खिंचाई की थी. ऐसे सांसदों ने उनसे अपने इस्तीफे पर पुर्निवचार करने का भी अनुरोध किया. उनका मानना था कि एक”किसानपुत्र” को सम्मानजनक विदाई नहीं दी जा रही है.

राज्यसभा का सभापति रहते हुए धनखड़ का कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से अक्सर टकराव होता था. खरगे ने आरोप लगाया था कि सभापति उन्हें सदन में सार्वजनिक महत्व के मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश भी धनखड़ की आलोचना करते हुए कहा था कि उपराष्ट्रपति को ‘अंपायर’ की तरह तटस्थ रहना चाहिए.

रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ”सभापति राज्यसभा की कार्यवाही जिस पक्षपातपूर्ण तरीके से संचालित कर रहे हैं, उसे देखते हुए ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े सभी दलों के पास उनके खिलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.” हालांकि, धनखड़ के इस्तीफे के बाद रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धनखड़ को अपना विचार बदलने के लिए कहना चाहिए और यह राष्ट्रहित में होगा.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”जगदीप धनखड़ के जबरन इस्तीफे के संबंध में प्रधानमंत्री के पोस्ट ने रहस्य को और बढ.ा दिया है. निश्चित रूप से प्रधानमंत्री कुछ अधिक उदार हो सकते थे, आख.रिकार, वह दोहरे मापदंड के महारथी हैं.” उन्होंने दावा किया कि एक किसान पुत्र को सम्मानजनक विदाई से भी वंचित किया जा रहा है. एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी धनखड़ की आलोचना का शिकार हुए थे. उनके इस्तीफे के बाद, सिब्बल ने कहा कि धनखड़ एक “राष्ट्रवादी और देशभक्त” हैं.

सिब्बल ने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लग रहा है और मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. कोई बुरी भावना नहीं थी… वह बातों को अपने दिल में नहीं रखते हैं.” पिछले साल दिसंबर में न्यायमूर्ति शेखर यादव को हटाने के लिए दिए गए नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने के लिए सिब्बल ने धनखड़ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी.

धनखड़ ने सदन के अंदर आसन के निर्देशों की अवहेलना करने और ‘आपत्तिजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन पर निशाना साधा था. धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के सांसदों राघव चड्ढा और संजय सिंह को भी फटकार लगाई थी. सपा सांसद जया बच्चन के साथ भी उनकी बहस हुयी थी. कांग्रेस नेता और जाने-माने वकील अभिषेक सिंघवी को भी धनखड़ के तीखे शब्दों का सामना करना पड़ा जब उच्च सदन में उनकी सीट से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी मिली थी.

ममता ने धनखड़ के इस्तीफे पर कहा: उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं. हालांकि, बनर्जी ने साथ ही यह भी कहा कि उनका मानना है कि धनखड़ का स्वास्थ्य “बिल्कुल ठीक” है.

बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबान्न में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक अस्पष्ट टिप्पणी में संकेत दिया कि इस घटनाक्रम में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा कुछ हो सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा, ”राजनीतिक दल यह तय नहीं कर सकते कि धनखड़ ने इस्तीफ.ा क्यों दिया. इस मुद्दे पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है.” उन्होंने कहा, ”देखते हैं. वह एक स्वस्थ व्यक्ति हैं. मुझे लगता है कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.” बनर्जी की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ के कदम पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच आयी है. विपक्ष के कई लोगों ने दावा किया है कि यह कदम “पूरी तरह अप्रत्याशित” है और संभवत? “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने” के आधिकारिक रुख से परे कारकों से प्रेरित है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ सितंबर में होगी रिलीज
Next Article सिख दंगे: दिल्ली के मंत्री ने अपराध स्थल पर ‘कमलनाथ की मौजूदगी’ संबंधी रिपोर्ट को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.