Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अयोध्या में राम मंदिर मार्ग के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़ा गया, पुलिस ने बताई गहरी साजिश
Blog

अयोध्या में राम मंदिर मार्ग के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़ा गया, पुलिस ने बताई गहरी साजिश

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अयोध्या में राम मंदिर मार्ग के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़ा गया, पुलिस ने बताई गहरी साजिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अयोध्या. अयोध्या में मंगलवार को ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान पुलिस ने राम मंदिर मार्ग पर संदिग्ध हालत में उड़ रहे एक ड्रोन को पकड़ लिया. पुलिस का दावा है कि यह ड्रोन भीड़ में भगदड़ मचाने की एक गहरी साजिश का हिस्सा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान राम मंदिर मार्ग के ऊपर मंडरा रहे एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया. उनके मुताबिक, राम मंदिर के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाना सख्त मना है.

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने ड्रोन कैमरे की गहन जांच करने के बाद पुष्टि की कि सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. हालांकि पुलिस द्वारा इस सिलसिले में राम जन्मभूमि थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि वह ड्रोन भीड़ के बीच गिराने के लिए उड़ाया जा रहा था ताकि राम मंदिर में और मंदिर के बाहरी इलाकों में भगदड़ मचाई जा सके और बड़ी संख्या में लोग मारे जाएं.
पुलिस ने प्राथमिकी में कहा है कि यह अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाली भगदड़ मचाने की गहरी साजिश थी.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 233 (झूठे साक्ष्य का इस्तेमाल करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

हालांकि पुलिस ने घटना के विवरण और आरोपी की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया. मगर सूत्रों के अनुसार, कथित साजिशकर्ता की पहचान कर ली गई है और वह हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है. इस साल की शुरुआत में लखनऊ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया था. अधिकारी ने कहा कि प्रयागराज में जारी महाकुंभ में इसी एंटी-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और देश में गुजरात जैसे कुछ ही राज्यों ने अब तक इसका इस्तेमाल किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘महाकुंभ” को ”मृत्युकुंभ” कहने पर माफी मांगें ममता बनर्जी : मोहन यादव
Next Article हम शनिवार को छह इजराइली बंधक को करेंगे रिहा, बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंपेंगे: हमास
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.