Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका, तीन दिनों में 150 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका, तीन दिनों में 150 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका, तीन दिनों में 150 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: भारत में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और इसकी वजह है आदित्य धर निर्देशित स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आए हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इस फिल्म का जलवा विदेशों में भी देखने को मिल रहा है।

भारत में फिल्म की कमाई

फिल्म ने पहले ही दिन 28.60 करोड़ की मजबूत ओपनिंग लेकर यह संकेत दे दिया था कि दर्शक इसे खूब पसंद करने वाले हैं। शनिवार को दर्शकों की भीड़ और बढ़ी और कलेक्शन 33 करोड़ तक पहुंच गया। असली धमाका रविवार को हुआ, जब फिल्म ने लगभग 45 करोड़ का बिजनेस किया, जो इसके ओपनिंग वीकेंड का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक फिल्म ने भारत में अब तक 106.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। महज तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। इससे पहले इस साल सिर्फ ‘छावा’ ही ऐसा कर पाई थी।

भारत में अब तक नेट कलेक्शन-
दिन कलेक्शन (करोड़)
पहला दिन 28.60
दूसरा दिन 33
तीसरा दिन 44.80
कुल 106.50 (अब तक)

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 125.67 करोड़ कमा लिए हैं। हालांकि सोमवार सुबह तक फिल्म ने लगभग 72 लाख का कलेक्शन जोड़ लिया था। हालांकि वीकडेज में गिरावट आम बात है, लेकिन अगर सोमवार का कुल आंकड़ा भी 20 करोड़ के आस-पास रहता है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रन की ओर बढ़ सकती है।

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार ओपनिंग की है। खासकर अमेरिका-नॉर्थ अमेरिका में, जहां फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 2 मिलियन डॉलर यानी 16.7 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अगर अब तक खाली ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 34.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यानी कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन देखें तो फिल्म 160.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने ये आंकड़ा सिर्फ तीन दिनों में ही पार कर लिया है।

रणवीर सिंह के पुराने रिकॉर्ड हुए पीछे

इसी के साथ ही फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले तीन दिनों में ही रणवीर सिंह की सफल फिल्मों के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिनमें शामिल हैं- पद्मावत जिसने तीन दिन में 78 करोड़, सिंबा के 75.11 करोड़, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 46.81 करोड़ शामिल हैं। यानी ये फिल्म रणवीर के करियर की सबसे बड़ी वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़: 1 करोड़ के इनामी रामधेर समेत 12 माओवादियों ने किया सरेंडर, एमएमसी जोन का हुआ खात्मा
Next Article भारतीय बधिर क्रिकेट संघ ने यूएई में टी20 श्रृंखला के लिए टीम जर्सी का अनावरण किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Entertainment

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026
Entertainment

रेड लॉरी फिल्म उत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन मार्च में मुंबई में होगा

January 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.