मुंबई: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीएसई को कॉमरेड पिनाराई विजयन के नाम की आईडी से ई-मेल भेजा गया। इसमें लिखा गया कि इमारत में चार आईईडी और आरडीएक्स लगाए गए हैं। करीब तीन बजे इमारत में विस्फोट होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक ई-मेल भेजा गया। कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम के एक आईडी से आए ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर तीन बजे विस्फोट करने के लिए इमारत में चार आरडीएक्स और आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस ने परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version