राष्ट्रवाणी: रायपुर. राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है. मोदहापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.
Trending
- सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ – राष्ट्रवाणी
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख:जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- राहुल सेन को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन सचिव किया गया नियुक्त – राष्ट्रवाणी
- खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा: ओडिशा से हिमाचल प्रदेश तक 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार के मिले प्रमाण, फेक इनवॉयस देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- प्रार्थना सभा के लिए 1500 हिंदुओं ने दिया आवेदन, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए प्रशासन ने क्या कहा… – राष्ट्रवाणी
- विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन – राष्ट्रवाणी
- क्या कांग्रेस में चल रही गुटबाजी? PCC चीफ दीपक बैज ने दिया बड़ा बयान… – राष्ट्रवाणी
