Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बाढ़ में बह गईं खुशियां…जिंदगी पटरी पर आने में लगेगा वक्त; खुद ही उठा रहे मलबे का बोझ
Country

बाढ़ में बह गईं खुशियां…जिंदगी पटरी पर आने में लगेगा वक्त; खुद ही उठा रहे मलबे का बोझ

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बाढ़ में बह गईं खुशियां…जिंदगी पटरी पर आने में लगेगा वक्त; खुद ही उठा रहे मलबे का बोझ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जम्मू में बारिश ने कहर बरपाया है। घरों में पानी, कीचड़ और मलबा भरा है। लोगों का सामान खराब हो गया है। बाढ़ का नुकसान झेलने के बाद अब ये लोग खुद मलबे को घरों से बाहर निकालने में जुटे हैं। क्योंकि एक मजदूर की दिहाड़ी आठ सौ रुपये से कम नहीं और इनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं कि ये दो मजदूर बुला सकें। अमर उजाला ने वीरवार को शहर का जायजा लिया तो कुछ ऐसी तस्वीर दिखी

गुज्जरनगरइस इलाके में लोगों का जबरदस्त नुकसान हुआ है। चारों तरफ कीचड़ और मलबा भरा है। गलियों में इस कदर फिसलन है कि पैदल गुजरना तक मुश्किल है। जेसीबी मलबा साफ करने में लगी है लेकिन ज्यादातर मकानों के भीतर घुसा पानी और मलबा यहां रहने वाले खुद ही निकाल रहे हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद हनीफ चौधरी कहते हैं कि बाढ़ का नुकसान झेलने के बाद अब मजदूर लगाने के लिए उनके पास पैसे नहीं। उनके अनुसार घर को पूरी तरह साफ करने में हफ्ता-दस दिन लगेगा, लेकिन इसके अलावा काेई चारा नहीं।

लोअर गोरखानगर

यहां तबाही का आलम दूर से ही दिख जाता है। सड़क पर मलबे की वजह से चलना मुश्किल है। ट्रांसफार्मर टूटे पड़े हैं। लोगों ने खराब हो चुका सामान घरों के बाहर फेंक दिया है। कमरों में अभी तक मलबा और कीचड़ है। पीने के पानी के लिए उन्हें हैंडपंप का सहारा है। पानी भरने के लिए प्लास्टिक की केन लिए तेजी से जा रहीं निशा बताती हैं कि उन्होंने बाढ़ पहले भी देखी है लेकिन तबाही का ऐसा मंजर पहले नहीं देखा। उनके अनुसार ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनके घरों में पानी भरा है, लेकिन वे रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं। मजदूर लगाने के लिए पैसे कहां से लाएं।

मलबा निकालने रिश्तेदारों को बुलाया

लोअर गोरखा नगर में रहने वाले नितिन का फर्नीचर, फ्रिज आदि सब कुछ खराब हो गया। घर में चारों तरफ मलबा और पानी भरा था। वे बताते हैं कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को मलबा निकालने के लिए बुलाया है। दोनों साथ मिलकर दो दिन से घर साफ कर रहे हैं। अभी और भी दिन लगेंगे।

रोजी-रोटी को कीचड़ में घुसेअशोक एक इलेक्ट्रीशियन हैं। वे एक घर में बिजली का सामान ठीक करने गए थे। उनके कपड़े जूते-सब कीचड़ से भरे थे। बतौर अशोक और कोई वक्त होता तो वे कभी इस तरह कीचड़ में न घुसते। लेकिन बारिश की वजह से काम प्रभावित हुआ है। रोजी-रोटी के लिए वे पानी और कीचड़ कुछ नहीं देख रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपंजाब में दशकों बाद आए जलजले से तबाही, बेघर कर रही नदियां, जान लेने लगा पानी
Next Article ‘जापान तकनीक, तो भारत टैलेंट का पावरहाउस’, आर्थिक फोरम में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.